UP Rain Alert: यूपी में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। फरवरी के महीने में ठंड और गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का मौसम साफ रहेगा, लेकिन देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रह सकता है। आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक बार फिर एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय हो चुका है। इसके कारण यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों तक यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन हल्का कोहरा छा सकता है। 20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

20 फरवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना

18 और 19 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, साथ ही हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। दोनों हिस्सों में छिछला कोहरा छाने की संभावना भी बनी रहेगी। 21 से 23 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ें: योगी जी की महाकुंभ अपील, आस्था के संग, व्यवस्था का ध्यान रखें!

इन जिलों में बारिश की संभावना

बागपत, अमरोहा, सहारनपुर, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, संभल, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली और मुरादाबाद जिले और उनके आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है।