योगी सरकार ने दशहरा-दीवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। यूपीएसआरटीसी की एसी बसों का किराया 10% तक घटाया गया। जनरथ, पिंक, शताब्दी और वोल्वो सेवाओं पर छूट लागू होगी। यात्रियों को सस्ता और आरामदायक सफर मिलेगा।

त्यौहारों के मौसम में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार ने दशहरा और दीपावली पर जनता को खास तोहफ़ा देते हुए यूपी रोडवेज की सभी वातानुकूलित बसों के किराए में करीब 10% की कमी की है। यह छूट तब तक जारी रहेगी जब तक कि परिवहन विभाग की ओर से नए आदेश नहीं दिए जाते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने का संकल्प

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी सरकार लगातार जनता को सुलभ और बेहतर परिवहन सेवाएं देने के लिए काम कर रही है। किराए में कटौती से यात्रियों को न केवल सस्ता सफर मिलेगा बल्कि एसी बसों का उपयोग भी बढ़ेगा।

यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो और वातानुकूलित शयनयान सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने नवरात्रि पर किया कन्या पूजन, हाथों से परोसा बालिकाओं को भोजन

किराया संरचना (वातानुकूलित बस सेवाएं)

  • 3*2 बस सेवा – ₹1.45 प्रति किलोमीटर
  • 2*2 बस सेवा – ₹1.60 प्रति किलोमीटर
  • हाई एंड (वोल्वो) बसें – ₹2.30 प्रति किलोमीटर
  • वातानुकूलित शयनयान – ₹2.10 प्रति किलोमीटर

निगम की आय और सेवाओं पर विशेष ध्यान

सरकार ने स्पष्ट किया है कि किराए में कटौती से निगम की आय पर असर न पड़े, इसके लिए बसों के चालक और परिचालकों को विशेष काउंसलिंग दी जा रही है। उन्हें अधिक से अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यात्रियों को बड़ा त्यौहारी तोहफ़ा

त्यौहारों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए यह कदम यात्रियों को राहत देगा। उम्मीद है कि सस्ता और आरामदायक सफर मिलने से अधिक लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार, मिशन शक्ति ने बदली कानून व्यवस्था की तस्वी