योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की रैलियों में TMC सरकार पर माफियाराज व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने घुसपैठ रोकने, सुरक्षा और विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का वादा किया।

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम, आसनसोल, रामपुरहाट और बोलपुर में आयोजित जनसभाओं में जोरदार चुनावी प्रचार करते हुए जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। खास बात यह रही कि उन्होंने बांग्ला भाषा में बात कर लोगों का दिल जीत लिया और नारे लगवाकर माहौल को उत्साहित कर दिया। “अंधकार हटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा” और “टीएमसी मुक्तो बांग्ला” जैसे नारों के साथ उन्होंने भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योगी की एक झलक के लिए छत और पेड़ों पर चढ़े लोग

जनसभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग छतों, वाहनों और पेड़ों पर चढ़कर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए। सीएम योगी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में माफियाराज, भ्रष्टाचार और अराजकता बढ़ी है। उन्होंने सैंड, कोल और लैंड माफिया का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी शासन में आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

बंगाल में किया डबल इंजन सरकार का वादा

  • मुख्यमंत्री ने ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार का वादा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, घुसपैठ पर रोक लगेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में लागू सख्त कानून व्यवस्था मॉडल को बंगाल में भी लागू किया जाएगा।
  • इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस, वामपंथी दलों और टीएमसी पर राज्य के विकास को बाधित करने का आरोप लगाया और भाजपा को सुरक्षा, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बताया। उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए बंगाल को फिर से “कल्चरल कैपिटल” बनाने का संकल्प दोहराया।