उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम को 2023-24 में नीलामी से 31 करोड़ 37 लाख रुपए की कमाई हुई है। इसके 40 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने खटारा बसों और कबाड़ को बेचकर 31 करोड़ रुपए से अधिक की आमदनी की है। परिवहन निगम को 2023-24 में नीलामी से 31 करोड़ 37 लाख रुपए की अतिरिक्त कमाई हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह पिछले चार साल में नीलामी से हुई सबसे अधिक आमदनी है। वर्ष 2022-23 में निगम को नीलामी से लगभग 10 करोड़ रुपए, 2021-22 में 21 करोड़ 23 लाख रुपए और 2020-21 में 15 करोड़ 57 लाख रुपए की आमदनी हुई थी। योगी सरकार को उम्मीद है कि मार्च 2024 तक पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 में निगम को नीलामी से होने वाली आय का आंकड़ा 40 करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

नीलामी की प्रक्रिया में आएगी तेजी

पुरानी और खतारा बसों की जगह परिवहन विभाग नई बसों को अपने बेड़े में शामिल कर रहा है। ऐसे में पुरानी खटारा बसों और उससे निकलने वाले स्क्रैप को भी हर साल निलाम किया जाता है। परिवहन निगम के प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया है कि सितंबर 2023 से अभी तक कुल 2050 पुरानी बसों को फ्लीट से अलग किया जा चुका है। इसमें से 1500 बसों की नीलामी हो चुकी है। बाकी बसों की नीलामी की प्रक्रिया भी चल रही है।

यह भी पढ़ें- UP : योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे राष्ट्रीय लोक दल के 2 विधायक, एक कैबिनेट दूसरा बनेगा राज्यमंत्री

अजीत सिंह ने कहा कि इन बसों से जो स्क्रैप सामान निकलता है उसको भी नीलाम किया जाता है। पिछले चार साल में नीलामी से इस बार सबसे ज्यादा आय हुई है। तेजी से नीलामी की जा रही है। पूरी संभावना है की वित्तीय वर्ष के अंत तक निगम को नीलामी के जरिए 40 करोड़ की कमाई होगी।

यह भी पढ़ें- UP : बाराबंकी में पत्नी का सिर काटकर सरेआम लटकाते हुए थाने ले गया पति, देखकर कांप गई पुलिस