उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पत्नी अपने पति से इतना परेशान हो गई कि उसने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया। दुखद बात यह है कि महिला ने अपने साथ-साथ 6 महीने की बेटी को भी मार डाला। बच्ची को आग बिठाकर आग लगा ली।

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां अपनी जिदंगी से इतना परेशान हो गई कि उसने अपनी 6 महीने की बच्ची के साथ सुसाइड कर लिया। महिला ने पहले अपनी मासूम बच्चो को चूमा-प्यार किया और फिर गोद में बैठाकर आग लगा ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धू-धूकर लपटों में जल रहीं थीं मां और बेटी

दरअसल, यह शॉकिंग घटना हमीरपुर जिले के मुस्करा के ग्राम पंचायत अलरा गौरा के पहाड़ी डेरा गांव की बताई जाती है। जहां 22 साली की किरन नाम की महिला ने सोमवार शाम को अपने बेडरूम में गई और बेटी आराध्या को गोद में लेकर खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। इसके बाद आग लगा दी, आग लगते ही दोनों मां-बेटी चीखने लगीं, दोनों की चीखने आवाज पड़ोसी और ससुरालवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो शॉक्ड रह गए। दोनों धू-धूकर जल रहे थे। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा जल जाने के कारण मां-बेटी ने दम तोड़ दिया।

दो दिन पहले ही किरन मायके से आई थी

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतका किरन और उसके पति उत्तम सिंह राजपूत के बीच आए दिन घरेलु विवाद होता था। दोनों रोजाना जरा-जरा सी बात पर लड़ते-झगड़ते रहते थे। इसी गृह क्लेश की चलते महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया है। बता दें कि उत्तम और किरन की शादी दो साल पहले हुई थी, उनकी एक 6 महीने की बेटी भी थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। किरन दो दिन पहले ही किरन मायके से ससुराल आई थी। पुलिस ने बताया कि अभी मृतका मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर कोई मामला दर्ज नहीं कराया। लेकिन जैसे ही शिकायत आती तो वह कार्रवाई करेंगे।