Best AI App For Students: कौन-कौन से एआई ऐप्स कॉलेज स्टूडेंट्स की पढ़ाई और असाइनमेंट को आसान बना सकते हैं? नोट्स बनाने और प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए कौन-से एआई टूल्स सबसे ज्यादा उपयोगी हैं? एआई ऐप्स स्टूडेंट्स की टाइम मैनेजमेंट और प्लेसमेंट तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
आज की कॉलेज लाइफ सिर्फ क्लास और एग्जाम तक सीमित नहीं है। असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन, नोट्स, इंटरव्यू प्रेप और टाइम मैनेजमेंट जैसे कई काम एक साथ संभालने पड़ते हैं। ऐसे में एआई ऐप्स स्टूडेंट्स के लिए स्मार्ट हेल्पर बन चुके हैं। अगर आप भी पढ़ाई को आसान और स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो ये एआई ऐप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। खास बात यह है कि कई एआई टूल्स फ्री या बजट फ्रेंडली हैं, जिन्हें जेन जी स्टूडेंट्स तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे एआई ऐप्स के बारे में जो कॉलेज लाइफ को आसान बना सकते हैं।

चैट आधारित एआई असिस्टेंट
यह ऐप्स असाइनमेंट समझने, नोट्स बनाने, सवालों के जवाब खोजने और आइडिया जनरेट करने में मदद करते हैं। स्टूडेंट्स इन्हें प्रोजेक्ट रिसर्च और प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। चैटजीपीटी बेस्ट ऐप्स है। इसका फ्री वर्जन भी स्टूडेंट के लिए काफी फायदेमंद है।
नोट्स समरी ऐप
लंबे नोट्स और पीडीएफ को शॉर्ट पॉइंट्स में बदलने वाले एआई टूल्स आजकल काफी वायरल हैं। एग्जाम के समय ये काफी समय बचाते हैं और रिवीजन आसान बना देते हैं। रिसर्च, ईमेल ड्राफ्ट और स्टडी मैटेरियल तैयार करने के लिए यह ऐप काफी उपयोगी माना जाता है। नोटबुक एलएम लंबी पीडीएफ और नोट्स को आसान भाषा में समझाने और समरी बनाने में मदद करता है। क्विलबॉट ऐप लंबे पैराग्राफ को छोटे और आसान पॉइंट्स में बदलने के लिए काफी लोकप्रिय है।
एआई प्रेजेंटेशन मेकर
कई स्टूडेंट्स अब स्लाइड डिजाइन करने में घंटों खर्च नहीं करते। एआई प्रेजेंटेशन ऐप कुछ मिनटों में प्रोफेशनल स्लाइड तैयार कर देते हैं, जिससे कॉलेज प्रोजेक्ट आसान हो जाते हैं।
- गामा- कुछ मिनटों में प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए यह ऐप जेन जी स्टूडेंट्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
- कैनवा एआई- प्रोजेक्ट स्लाइड, पोस्टर और डिजाइन तैयार करने में मदद करता है।
ग्रामर और राइटिंग ऐप
असाइनमेंट और ईमेल लिखते समय ग्रामर मिस्टेक होना आम बात है। एआई राइटिंग ऐप्स भाषा सुधारने, बेहतर शब्द सुझाने और प्रोफेशनल लेखन में मदद करते हैं।
- ग्रामरली- असाइनमेंट और ईमेल की ग्रामर गलतियां सुधारने में मदद करता है।
- राइटसोनिक- ब्लॉग, स्क्रिप्ट और कंटेंट लिखने के लिए यह ऐप काफी काम आता है।
टाइम मैनेजमेंट ऐप
कॉलेज, इंटर्नशिप और सोशल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल हो सकता है। एआई बेस्ड प्लानर और रिमाइंडर ऐप्स स्टडी शेड्यूल बनाने और समय को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं।
- मोशन-स्टडी शेड्यूल और टास्क मैनेज करने के लिए एआई बेस्ड प्लानिंग देता है।
- नोशन एआई-नोट्स, टू-डू लिस्ट और टाइम टेबल को ऑर्गेनाइज रखने में मदद करता है।
रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन ऐप
लेक्चर के दौरान हर बात नोट करना आसान नहीं होता। ऐसे में एआई ट्रांसक्रिप्शन ऐप ऑडियो रिकॉर्ड करके उसे टेक्स्ट में बदल देते हैं। इससे नोट्स तैयार करना काफी आसान हो जाता है।
- ओटर एआई-लेक्चर रिकॉर्ड करके उसे टेक्स्ट नोट्स में बदल देता है।
- टर्बोस्क्राइब-ऑडियो और वीडियो को जल्दी टेक्स्ट में कन्वर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
प्लेसमेंट और इंटरव्यू ऐप
आजकल कई एआई ऐप्स मॉक इंटरव्यू और रिज्यूमे बिल्डिंग में भी मदद करते हैं। ये स्टूडेंट्स को इंटरव्यू सवालों की प्रैक्टिस और बेहतर रिज्यूमे बनाने में सपोर्ट करते हैं।
- इंटरव्यू वार्मअप-मॉक इंटरव्यू की प्रैक्टिस कराने में मदद करता है।
- रिज्यूम एआई- प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए यह ऐप काफी उपयोगी है।
और पढ़ें: DIY Cable Protection Ideas: अब नहीं टूटेगी आपकी चार्जिंग केबल , जानें क्रिएटिव सेफ्टी तरीके
