BGMI New Update: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई का नया अपडेट कई खिलाड़ियों को अभी तक प्ले स्टोर पर नहीं दिख रहा है। ऐसे में एक छोटी-सी सेटिंग बदलते ही अपडेट बटन सामने आ सकता है। जानिए क्या है ये ट्रिक और कैसे इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं...
BGMI 4.4 Update Not Showing on Play Store: BGMI प्लेयर्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज, 20 मई से BGMI 4.4 Update रोलआउट होना शुरू हो चुका है, लेकिन हजारों यूजर्स को अभी तक गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर अपडेट बटन दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे में कई लोग परेशान होकर बार-बार प्ले-स्टोर रिफ्रेश कर रहे हैं। अगर आपके फोन में भी यह नया अपडेट नहीं दिख रहा, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ऐसा किसी बड़ी प्रॉब्लम से नहीं, बल्कि फेज रोलआउट (Phased Rollout) की वजह से हो रहा है। अच्छी बात ये है कि एक छोटी-सी ट्रिक अपनाकर आप अपडेट पा सकते हैं।

BGMI 4.4 Update क्यों नहीं दिख रहा?
क्राफ्टन इस बार अपडेट को एक साथ सभी यूजर्स के लिए रिलीज नहीं कर रहा। सर्वर पर ज्यादा लोड न पड़े, इसलिए अपडेट अलग-अलग फेज में जारी हो रहा है। 30% यूजर्स के लिए सुबह 6:30 बजे, 50% यूजर्स के लिए सुबह 9:30 बजे और 100% रोलआउट सुबह 11:30 बजे तक होगा। यही वजह है कि कुछ लोगों को अपडेट तुरंत दिख रहा है और कुछ को नहीं।
BGMI Update प्ले स्टोर पर नहीं दिख रहा, तो क्या करें?
तरीका 1: Play Store Refresh Trick
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर खोलें।
- ऊपर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- 'Manage apps & device' में जाएं।
- 'Updates available' सेक्शन खोलें।
- स्क्रीन को नीचे खींचकर रिफ्रेश करें।
- कई यूजर्स को ऐसा करते ही अपडेट बटन दिखने लगा।
तरीका 2: Play Store Cache Clear करें
- फोन की सेटिंग्स खोलें।
- Apps सेक्शन में जाएं।
- गूगल प्ले स्टोर सेलेक्ट करें।
- 'Storage & Cache' पर टैप करें।
- 'Clear Cache' दबाएं।
- अब दोबारा प्ले स्टोर खोलें।
- इसके बाद BGMI 4.4 Update दिखाई देने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
APK डाउनलोड करने वाले थोड़ा रुकें
अगर आप APK फाइल से गेम अपडेट करते हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिशियल APK रिलीज दोपहर 12:30 बजे के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। ध्यान रहे कि किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट से APK डाउनलोड न करें। इससे आपका अकाउंट रिस्क में पड़ सकता है।
BGMI 4.4 Update में क्या-क्या नया आया?
Floating Island ‘Crown’s Abode’
Flying Power Ability
Sun Chariot Vehicle
Boss Fight Challenges
Ancient Temple Theme
Rare Loot Rewards
Extra Recall Chance
Erangel के कई पुराने लोकेशन अब बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई देंगे।
Ruins और Ferry Pier का पूरा लुक बदल दिया गया है।
BGMI 4.4 Update Download करते समय क्या करें?
- कम से कम 5GB फ्री स्टोरेज रखें।
- Wi-Fi इस्तेमाल करें।
- बैकग्राउंड ऐप्स बंद कर दें।
- बैटरी 50% से ऊपर रखें।
इसे भी पढ़ें- BGMI में अब नहीं होगी जल्दी मौत! इस Secret जगह पर उतरते ही मिलेगी Extra Life
इसे भी पढ़ें- BGMI New Update 4.4 Release Time: इस टाइम आएगा नया अपडेट, 2 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड
