कंपनी ने व्हाट्सएप भुगतान के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ हाथ मिलाया था। इसके तहत 227 से ज्यादा बैंकों का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स को सिर्फ WhatsApp Payments में पैसे ट्रांसफर और रिसीव करने की सुविधा मिलती है।

टेक डेस्क. WhatsApp से आप कुछ ही सेकंड में अपने बैंक बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने व्हाट्सएप भुगतान के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ हाथ मिलाया था। इसके तहत 227 से ज्यादा बैंकों का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स को सिर्फ WhatsApp Payments में पैसे ट्रांसफर और रिसीव करने की सुविधा मिलती है। लेकिन अब यूजर्स इस फीचर के जरिए अपना बैंक बैलेंस भी चेक करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा...

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले अपना Whatsapp अकाउंट ओपन करें।

स्टेप 2. अगर आप एंड्राइड फोन यूजर हैं तो आपको सबसे ऊपर More का ऑप्शन मिलेगा।

स्टेप 3. फिर आपको वहां पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा। उस पर टैप करें।

स्टेप 4. इसके बाद पेमेंट मेथड में संबंधित बैंक अकाउंट पर टैप करें।

स्टेप 5. जहां पर आपको View Account Balance का ऑप्शन मिलेगा।

स्टेप 6. व्यू अकाउंट बैलेंस पर टैप करें और वहां अपना यूपीआई पिन डालें।

स्टेप 7. यूपीआई पिन डालने पर आपके खाते की शेष राशि स्क्रीन पर दिखाई देगी।

बैलेंस चेक करने का दूसरा तरीका यहां दिया गया है:

स्टेप 1. आप Whatsapp पर पैसे भेजते समय भी अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

स्टेप 2. इसके लिए Payment Message Screen पर दिए गए Payment Method पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद वहां दिख रहे व्यू अकाउंट बैलेंस पर टैप करें।

स्टेप 4. यदि आपके व्हाट्सएप खाते में कई बैंक खाते जोड़े गए हैं, तो उनमें से संबंधित बैंक खाते का चयन करें।

स्टेप 5 .इसके बाद आपको अपना बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अपना UPI पिन डालना होगा।