फरवरी महीने में 4जी की औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में 21.5 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) के साथ रिलायंस जिओ शीर्ष पर रही है

नई दिल्ली: फरवरी महीने में 4जी की औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में 21.5 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) के साथ रिलायंस जिओ शीर्ष पर रही है। हालांकि, अपलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन ने बाजी मारी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्राई की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जिओ ने निकटतम प्रतिस्पर्धियों भारती एयरटेल और वोडाफोन को बड़े अंतर से पछाड़ा है। फरवरी में भारती एयरटेल और वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड आठ एमबीपीएस रही।

डाउनलोड और अपलोड स्पीड के आंकड़े

ट्राई मायस्पीड ऐप की मदद से देश भर में डाउनलोड और अपलोड स्पीड के आंकड़े जुटाता है। हालांकि, वोडाफोन और आइडिया का विलय हो चुका है, लेकिन इन दोनों कंपनियों के नेटवर्क के एकीकरण की प्रक्रिया अभी जारी रहने के कारण ट्राई इन दोनों के आंकडों की गणना अलग-अलग करता है।

डाउनलोड स्पीड इंटरनेट पर सामग्रियों तक पहुंचने में मदद करती है, जबकि अपलोड स्पीड से सामग्रियां साझा करने में मदद मिलती है।

वोडाफोन की अपलोड स्पीड सर्वाधिक

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में वोडाफोन की अपलोड स्पीड सर्वाधिक 6.5 मेगाबिट प्रति सेंकेंड रही। इसके बाद 5.5 एमबीपीएस के साथ आइडिया, 3.9 एमबीपीएस के साथ जिओ और 3.7 एमबीपीएस के साथ भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)