कोरोना काल में LinkedIn ने अपने कर्मचारियों को तोहफा देने का फैसला किया है। जहां कई कर्मचारियों को कंपनियां निकाल रही है,वहीं LinkedIn ने अपने इम्प्लोईज को एक हफ्ते की पेड लीफ देने का फैसला किया है। 

टेक न्यूज: कोरोना में कई लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी। मुनाफा ना होने और ऑफिस पर प्रेशर पड़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया। लेकिन इस बीच ऐसी भी कुछ कंपनियां सामने आई, जिन्होंने अपने कर्मचारियों के दुःख को समझा और हरसंभव मदद की। प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग साइट LinkedIn इनमें से ही एक है। हाल ही में LinkedIn ने अपने 15 हजार 900 कर्मचारियों को कोरोना स्ट्रेस से उबरने के लिए एक हफ्ते की पेड लीव देने का फैसला किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साथ दी गई है छुट्टी 
 LinkedIn ने अपने 15 हजार 900 कर्मचारियों को एक साथ छुट्टी देने का फैसला किया है। इन सभी को 5 अप्रैल से छुट्टी दी गई है। इनमें दुनियाभर में कार्यरत LinkedIn के कर्मचारी शामिल है। कंपनी ने कोरोना काल में अपने कर्मचारियों का साथ दिया और किसी को फायर नहीं किया। अब उन्होंने सभी को कोरोना स्ट्रेस से लड़ने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दे दी है, वो भी बिना सैलरी काटे।

इस कारण दी गई छुट्टी 
माइक्रोसॉफ्ट के अंदर आने वाली इस कंपनी के एक प्रमुख अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने मुश्किल समय में भी काफी लगन से काम किया है। ऐसे में कंपनी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कर्मचारियों को रिटर्न गिफ्ट देने का फैसला किया है। कंपनी चाहती है कि जब सभी कर्मचारी छुट्टी से लौटे तो पूरी तरह रिचार्ज हो जाए। अभी 15 हजार 900 कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है। तब तक कोर टीम काम करेगी। एक हफ्ते बाद कोर टीम को छुट्टी दी जाएगी। 

क्या है LinkedIn?
फेसबुक और इंस्टाग्राम की ही तरह LinkedIn भी सोशल नेटवर्किंग साइट ही है। लेकिन इसपर जॉब से जुडी बातें शेयर और डिस्कस की जाती है। LinkedIn के जरिये कई लोगों की नौकरी लगती है। अब LinkedIn अपने 74 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को कई तरह के नए फीचर्स भी दे रहा है। जिसमें जल्द ही ऑडियो चैटिंग को जगह दी जाएगी।