Lottery Winning Message Scam: वॉट्सऐप पर लॉटरी जीतने का मैसेज आया है? जानिए फेक लॉटरी स्कैम की पहचान, किन गलतियों से बचना चाहिए, क्या करें और क्या नहीं?
WhatsApp Lottery Scam: 'बधाई हो! आपका नंबर डियर लॉटरी में ₹25 लाख का जैकपॉट जीत गया है। अपना प्राइज क्लेम करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें।' अगर आपके पास भी वॉट्सऐप (WhatsApp) या कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए। आजकल साइबर ठग इसी तरह के मैसेज भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कई लोग लालच या जल्दबाजी में लिंक पर क्लिक कर देते हैं या अपनी पर्सनल जानकारी शेयर कर देते हैं, जिससे बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। आइए जानते हैं वॉट्सऐप पर आने वाले इन फर्जी लॉटरी मैसेजेस का खेल क्या है, ऐसे मैसेज की पहचान कैसे करें, क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए...

Lottery Scam कैसे होता है?
ठग आमतौर पर वॉट्सऐप, SMS, टेलीग्राम (Telegram) या ईमेल पर मैसेज भेजते हैं। मैसेज में लिखा होता है कि 'आपने बड़ी लॉटरी जीत ली है। इनाम लेने के लिए तुरंत संपर्क करें।' 'एक लिंक पर क्लिक करें।' 'प्रोसेसिंग फीस या टैक्स जमा करें।' 'बैंक डिटेल या OTP शेयर करें।' यहीं से धोखाधड़ी की शुरुआत होती है।
लॉटरी के मैसेज में ये 7 संकेत दिखें तो सावधान हो जाएं
- आपने कभी उस लॉटरी में हिस्सा ही नहीं लिया।
- जल्दी-जल्दी जवाब देने का दबाव बनाया जा रहा हो।
- OTP, PIN या बैंक डिटेल मांगी जाए।
- पहले पैसे जमा करने को कहा जाए।
- अनजान मोबाइल नंबर से मैसेज आया हो।
- लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाए।
- बहुत बड़े इनाम का लालच दिया जाए।
लॉटरी का ऐसा मैसेज आए तो क्या करें?
- किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- OTP, ATM PIN या बैंक जानकारी बिल्कुल न दें।
- किसी भी तरह का भुगतान न करें।
- नंबर को ब्लॉक करें।
- मैसेज को रिपोर्ट करें।
- अपनी फैमिली और दोस्तों को भी सावधान करें।
लॉटरी के फेक मैसेज को लेकर कौन सी 1 गलती न करें?
लॉटरी के इस तरह के मैसेज पर कभी भी भूलकर क्लिक करने की गलती करनी चाहिए। वरना अकाउंट खाली हो सकता है या साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा स्क्रीन शेयर न करें। कोई ऐप डाउनलोड न करें। QR Code स्कैन न करें। आधार, PAN या बैंक पासबुक की फोटो न भेजें। और सबसे बड़ी बात लालच में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें।
WhatsApp पर क्या सच में लॉटरी लग सकती है?
अगर आपने किसी आधिकारिक और वैध लॉटरी में हिस्सा नहीं लिया है, तो अचानक वॉट्सऐप पर इनाम मिलने का दावा बेहद संदिग्ध है। किसी भी इनाम या ऑफर की पुष्टि हमेशा संबंधित संस्था की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक हेल्पलाइन से ही करें।
अगर गलती से जानकारी दे दी है तो तुरंत क्या करें?
- तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें।
- नेट बैंकिंग और UPI का पासवर्ड बदलें।
- कार्ड ब्लॉक करवाएं (अगर जरूरत हो)।
- साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करें।
- अपने मोबाइल में संदिग्ध ऐप्स हटाएं।
- जितनी जल्दी कार्रवाई होगी, नुकसान से बचने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी।
परिवार के बुजुर्गों को भी जरूर बताएं
ऐसे मैसेज का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर होता है जो डिजिटल फ्रॉड के बारे में कम जानते हैं। इसलिए घर के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी समझाएं कि बिना चेक किए किसी भी लॉटरी वाले मैसेज पर भरोसा न करें और किन चीजों से बचें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जागरूकता और जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। WhatsApp, SMS, ईमेल या सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी लॉटरी जीतने के संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित संस्था के आधिकारिक स्रोत से जरूर करें। बिना जांचे किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN या अन्य पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत अपने बैंक और संबंधित साइबर अपराध प्राधिकरण से संपर्क करें। हमारी वेबसाइट किसी भी लॉटरी, इनाम या संदेश की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करती है।


