वॉट्सऐप पर ब्लॉकिंग फीचर है। इस फीचर की मदद से आप किसी अनचाहे कॉन्टेट को ब्लॉक कर सकते है। लेकिन कोई शख्स आप ही को ब्लॉक कर दें तो ? इसे पहचानने के लिए आपको बस ये सिंपल टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा। 

टेक डेस्क. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने फीचर्स के लिए दुनिया भर लोकप्रिय है। ये एंड्राइड और आईफोन दोनों में उपलब्ध है। बीते कुछ दिनों में कंपनी ने कई अपडेट लेकर आई है। इसी कड़ी में कंपनी का ब्लॉक करने का फीचर भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शानदार है वॉट्सऐप की ब्लॉकिंग सिस्टम

अगर आपको कोई शख्स परेशान करता है, तो आप उसे ब्लॉक करने का ऑप्शन देता है। अगर आप उस शख्स को ब्लॉक करने के बाद वह व्यक्ति उस नंबर से आपको न कॉल कर पाएगा न ही कोई मैसेज। लेकिन खास बात ये है कि आप जिस भी शख्स को ब्लॉक करते है, उसे बिल्कुल समझ नहीं आता। अगर आपको किसी ने ब्लॉक किया, तो आप कैसे पहचानेंगे। आईए जानते है।

किसी ने कर दिया ब्लॉक तो ऐसे पहचानें

अगर आपको किसी ने ब्लॉक कर दिया है। इन टिप्स को फॉलो कर पता कर सकते है कि किसी यूजर ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं।

  • अगर आपको ब्लॉक करते समय जो प्रोफाइल फोटो होगा, आपको वही दिखेगा। ऐसे में लंबे वक्त तक एक ही डीपी दिखें, तो समझ जाए कि आपको उस शख्स ने आपको ब्लॉक कर दिया है।
  • आपने उस शख्स को मैसेज किया है और उसमें सिंगल टिक ही दिखाई दें, तो समझ जाए कि उस शख्स ने आपको ब्लॉक कर दिया है।
  • इसके अलावा उस शख्स को ग्रुप में एड करने की कोशिश करें और वो ऐड ना पाए, तो इसका मतलब है कि उसने आपको ब्लॉक कर दिया है।
  • अगर आपको किसी ब्लॉक किया है या नहीं ये देखने के लिए आप उसका लास्ट सीन स्टेटस देख सकते है, अगर नहीं दिखा तो हो सकता है कि उसने आपको ब्लॉक किया हो। लेकिन सेटिंग की मदद से भी लास्ट ऑफ किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें…

क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर, जो बन गया WhatsApp के गले की फांस