इस साल की शुरूआत से ही टेक कंपनियों में छंटनी शुरू हो गई है। अब सेल्सफोर्स में 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा हैं। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी से भी कर्मचारियों के निकालने की खबरें आई है। इससे पहले 

टेक डेस्क. टेक कंपनियों में लगातार छंटनी का दौर चल रहा है। इसी क्रम में टेक कंपनी सेल्सफोर्स में भी बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल्सफोर्स लगभग 700 एंप्लाइज को लेऑफ कर सकती है। सेल्सफोर्स ने वर्कफोर्स का 1% कम करने की फैसला किया है। पिछले दिनों माइक्रोसॉफ्ट और स्विगी सहित अन्य कंपनियों में भी छंटनी की खबरें आई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छंटनी से भारत पर कितना असर

सेल्सफोर्स के भारत के 6 शहरों में दफ्तर हैं। इस कंपनी के ऑफिस दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर में स्थित है। बीते साल जनवरी में कंपनी ने विश्व भर से अपने वर्कफोर्स से 10% एंप्लाइज की छंटनी की थी। लेकिन सितंबर 2023 में इस टेक कंपनी ने 3000 भर्ती की घोषणा भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरूआत में दुनियाभर की 85 से ज्यादा टेक कंपनियों ने 23,770 एंप्लाइज की छंटनी की है।

Scroll to load tweet…

इस महीने इन कंपनियों ने किया छंटनी का ऐलान

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने गेमिंग डिवीजन एक्टिवीजन ब्लिजार्ड ने हाल ही में अपने 1900 एंप्लाइज को निकालने का ऐलान किया है। ऑनलाइन रिटेल कंपनी ईबाय इंक ने 9% एंप्लाइज यानी 1000 लोगों की छंटनी का फैसला लिया है। वहीं, ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने 400 एंप्लाइज को निकालने का फैसला किया है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी स्ट्रीमिंग यूनिट ट्वीच से 500 एंप्लाइज को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। गूगल में भी आने वाले समय में छंटनी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में बड़ी टेक कंपनियों ने बड़े स्तर पर छंटनी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

कर्मचारियों को बड़ा झटका दे सकती है फूड डिलीवरी कंपनी, जाएगी इतनी जॉब!

बड़ा झटका ! एक बार फिर छंटनी करेगी ये दिग्गज कंपनी, जाएगी इतने लोगों की नौकरी