सैमसंग ने हाल ही में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस यानी एआई बेस्ड वॉशिंग मशीन एआई इकोबबल सीरीज पेश की है। इस मशीन में ढेर सारे फीचर्स है, जिससे आप आसानी से कपड़े धो सकेंगे। सैमसंग की इस मशीन पर 2 साल की वारंटी मिल रही है।

बिजनेस डेस्क. आज कल हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में अब सैमसंग ने भी वॉशिंग मशीनों की लेटेस्ट एआई इकोबबल सीरीज पेश की है। यह पूरी तरह ऑटोमैटिक है। यह फ्रंट-लोड डिजाइन वाली वॉशिंग मशीन है। कंपनी के मुताबिक, इस मशीन से एआई का इस्तेमाल करके डबल स्पीड से कपड़े धोने का काम पूरा कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैमसंग अपनी एआई इकोबबल वॉशिंग पर 2 साल की वारंटी दे रही है। इसमें लगी मोटर पर 20 साल की वारंटी दे रही है। इस मशीन फिलहाल काले रंग में उपलब्ध है।

जानें इस एआई वॉशिंग मशीन के फीचर्स

इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड इस वॉशिंग मशीन में कई सारे फीचर्स है।

  • इसकी लोडिंग कैपेसिटी 11 किलोग्राम है। साथ ही ऑटोमैटिक है।
  • इसमें कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और फ्रंट-लोड डिजाइन दिया गया है।
  • इस मशीन में इकोबबल टेक्नोलॉजी है, जो डिटर्जेंट को बुलबुले में बदल देती है।
  • यह एआई वॉशिंग मशीन कपड़े की पहचान भी कर सकती है, ऐसे में मशीन अपने आप वॉश सेटिंग में सेट कर लेती है।
  • यह मशीन वॉश साइकल ऑप्टिमाइज करके 70% तक बिजली बचा सकती है।
  • इस मशीन में डिटर्जेंट ट्रे की वाटर जेट से ऑटोमेटिक सफाई होती है।
  • इस वॉशिंग मशीन को वाई-फाई से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
  • एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के यूजर्स सैमसंग स्मार्ट थिंग्स ऐप के जरिए मशीन को कंट्रोल कर सकते है।

क्या है इस वॉशिंग मशीन की कीमत

इस सैमसंग एआई एकोबबल वॉशिंग मशीन की कीमत 67,990 से 71,990 रुपये है। इस वॉशिंग मशीन को ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।