भारत सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसमें फेस आईडी और AI जैसी सुविधाएं हैं। यह फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत खत्म करेगा और डेटा लीक से बचाएगा।

New Aadhaar App: भारत सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे जारी किया। इसमें फेस आईडी (FaceID) और AI की सुविधा दी गई है। नया आधार ऐप पर बीटा टेस्ट चल रहा है। यह फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी ले जाने की जरूरत खत्म करेगा। लोग आधार की कॉपी दिए बिना ऑथेंटिकेशन करा पाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नया आधार ऐप जल्द ही एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर पोस्ट किया, "अब एक टैप से यूजर जरूरी डेटा शेयर कर सकते हैं। इससे उन्हें अपनी निजी जानकारी पर पूरा नियंत्रण मिलेगा। नया आधार ऐप बीटा टेस्ट फेज में है। आधार वेरिफिकेशन अब यूपीआई भुगतान करने जितना आसान हो गया है। यूजर अपनी गोपनीयता तय करते हुए अपने आधार डिटेल्स को डिजिटल रूप से वेरिफाई और शेयर कर सकते हैं।"

Scroll to load tweet…

ऑथेंटिकेशन के लिए यूजर को करना होगा क्यूआर कोड स्कैन

ऑथेंटिकेशन के लिए यूजर को केवल विक्रेता द्वारा दिए जाने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद वह फेस आईडी या फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल कर वेरिफिकेशन कर पाएगा। बाकी काम ऐप संभाल लेगा।

ऐप का इस्तेमाल होटल रिसेप्शन, दुकानों और यहां तक ​​कि यात्रा के दौरान भी पहचान सत्यापित करने के लिए किया जा सकता है। आधार ऐप सुरक्षित है। इससे जानकारी केवल यूजर की सहमति से शेयर की जाएगी। मंत्री ने बताया कि नया आधार ऐप आधार डिटेल्स के दुरुपयोग और डेटा लीक रोकने में मदद करेगा। यह जालसाजी या छेड़छाड़ से भी बचाएगा। यह ऐप अभी बीटा टेस्ट फेज में है। उम्मीद है कि यह अगले कुछ महीनों में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।