मध्यप्रदेश के गुना में एक साथ दो भाजपा नेताओं की मौत हो जाने से पार्टी में मातम पसर गया है। इस दु:ख की घड़ी में खुद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे। वहीं सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।
CM डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही है। 15 जनवरी से 10 मार्च तक लगभग दो माह से भी कम समय में राजस्व महाअभियान चलाकर 30 लाख से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी है। जिससे गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में आसानी होगी। इसी के साथ प्रदेश में 10 हजार करोड़ के निवेश को भी मंजूरी मिली है।
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी जैन तीर्थ में आचार्य विद्यासागर महाराज का संथारापूर्वक देवलोक गमन हुआ। उनके समाधि लेकर ब्रह्मलीन होने की जानकारी मिलते ही एमपी में आधे दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
सीएम मोहन यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में एमपी में राम मंदिर की साफ सफाई कर भगवान की पूजा अर्चना की।
मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाते समय पलट गई। इस एक्सीडेंट में दो महिलाओं की मौत हुई है। सीएम मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को चीता स्टेट की नई पहचान मिली है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी नेता की हथेली काटने वाले आरपियों पर बड़ा एक्शन लिया है। पांचों आरोपियों के घर पर नगर निगम टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
मध्यप्रदेश में सीएम की कुर्सी पर उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव के नाम की मोहर लग गई है। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने थे। आईये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश में बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। क्या शिवराज को ही सत्ता सौंपी जाएगी, या फिर कोई नया चेहरा सीएम बनेगा। आइए जानते हैं।