Uae
(Search results - 108)HatkeJan 11, 2021, 11:12 AM IST
एक मुस्लिम देश में 900 करोड़ खर्च करके बन रहा मंदिर, कौड़ियों में कंपनी बेचने वाले बिजनेसमैन का है यह ड्रीम
यूनाइटेड अरब अमीरात(UAE) की राजधानी अबू धाबी में बन रहे हिंदू मंदिर को लेकर दुनियाभर में चर्चा है। बता दे कि यूएई मुस्लिम देश है। यहां की भाषा अरबी है। यहां की आबादी 96.3 लाख(2018) है। इसमें से करीब 15 लाख आबादी आबू धाबी में रहती है। यह यूएई का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है। यह यहां का पहला हिंदू मंदिर है। करीब 16.7 एकड़ में बन रहे इस मंदिर के निर्माण पर करीब 45 करोड़ दिरहम (करीब 900 करोड़ रुपए) खर्च होंगे। अनुमान है कि इसका निर्माण 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। बता दें कि 2019 में अबू धाबी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अरबी और अंग्रेजी के बाद हिंदी को अपनी अदालतों में तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया था। अमीरात में भारतीयों की संख्या 26 लाख से ज्यादा हो चुकी है। यानी यह कुल आबादी का 30 प्रतिशत है। यह अमीरात का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय कहा जाता है। यह और बात है कि इस मंदिर को 2017 में ही पूरा हो जाना था। लेकिन इसके निर्माण का जिम्मा उठा रहे भारतीय मूल के बिजनेसमैन बीआर शेट्टी की कंपनी डूब गई। आगे पढ़िए मंदिर और अमीरात से जुड़ीं कुछ बातें...
NationalJan 6, 2021, 11:20 AM IST
इस तरह तो आधा PAK भूखों मर जाएगा, हर दूसरे पाकिस्तानी को सता रहा एक अजीब खौफ
जिस तरह इमरान खान क्रिकेट में विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाते थे, वैसा जादू वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होते नहीं दिखा पाए। इस समय पाकिस्तानियों की हालत बेहद खराब है। उस पर कोरोना ने 'आटा गीला' कर दिया है। पाकिस्तान में बेरोगजारी लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले एक अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कंपनी 'इप्सोस' ने कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान पर पड़े असर पर एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। इसके अनुसार हर दूसरे पाकिस्तानी को 6 महीने में अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। यानी 57 प्रतिशत पाकिस्तानियों को अपनी नौकरी जाने के खौफ से तनाव झेल रहे हैं। अब संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में अकेले नवंबर-दिसंबर में 20 हजार पाकिस्तानियों की नौकरी जाने ने यह बात साबित कर दी है। देखिए क्या हैं पाकिस्तान के हालात...
NationalDec 28, 2020, 3:27 PM IST
तीन दिन के दौरे पर दक्षिण कोरिया गए आर्माी चीफ एमएम नरवणे, रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए करेंगे बातचीत
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (MM Naravane) तीन दिन की यात्रा पर आज यानी की सोमवार 28 दिसंबर को दक्षिण कोरिया रवाना हो गए हैं। सेना प्रमुख दक्षिण कोरिया (South Korea) और भारत के रक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
BusinessDec 20, 2020, 8:27 AM IST
अरबों डॉलर की कंपनी बिक गई सिर्फ 73 रुपए में, जानें कैसे डूबा इस बिजनेस टायकून का कारोबार
जाने-माने बिजनेसमैन बी. आर. शेट्टी (B. R. Shetty) की फाइनेंशियल सर्विसेस होल्डिंग कंपनी फिनाब्लर लिमिटेड (Finablr Ltd) सिर्फ 73 रुपए में बिक गई। यह कंपनी लंदन स्टॉक एक्सचेंज (London Stock Exchange) में लिस्टेड थी।
WorldDec 18, 2020, 8:33 PM IST
भारत पाकिस्तान पर फिर कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, UAE में गिड़गिड़ाए इमरान के मंत्री
भारत ने पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। लेकिन पाकिस्तान में अभी भी भारतीय सेना के पराक्रम का खौफ बरकरार है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को यह दावा किया है।
NationalDec 12, 2020, 7:59 PM IST
भारत में 60 करोड़ लोगों को टीका लगाने की तैयारी पूरी; केरल सरकार ने राज्य में फ्री वैक्सीन का ऐलान किया
जल्द ही भारत को कोरोना वायरस मिलने की उम्मीद है। सरकार ने वैक्सीन तैयार होने के बाद आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इसकी व्यवस्था भी कर ली गई है। इस मामले से जुड़े एक्सपर्ट ने बताया, भारत ने अगले 6-8 महीने में करीब 60 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए चुनावी व्यवस्था को तैनात कर दिया है।
NationalDec 12, 2020, 7:07 PM IST
नौकरी दिलाने के नाम पर 8 महिलाओं को शेखों को बेचा, जानवरों जैसा किया जा रहा सलूक
यहां महिला तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी के नाम पर 8 महिलाओं को यूएई के शेखों को बेच दिया गया। महिलाएं अभी UAE में ही हैं। इन्हें हैदराबाद के मिश्रीगंज के नामी एजेंट मोहम्मद शफी ने अरब के शेख परिवारों को बेचा। महिलाओं के परिजनों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।
CricketNov 30, 2020, 3:45 PM IST
4 महीने का हुआ नन्हा पंड्या, जन्म के बाद पिता के साथ बिता पाया बस 15 ही दिन
स्पोर्ट्स डेस्क : इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी इस वक्त सिडनी में हैं। ऐसे में कई क्रिकेटर्स अपने परिवार से दूर हैं। वहीं, टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपनी पत्नी और बेटे अगस्त्य से नहीं मिल पा रहे हैं। उन्हें घर से गए लगभग 4 महीने का वक्त बीत चुका है। ऐसे में 30 नवंबर को उनका शहजादा 4 महीने का हो गया। बता दें कि अगस्त्य के पैदा होने के बाद वह सिर्फ 15-20 दिन ही अपने पिता के साथ रह पाया था।
BusinessNov 18, 2020, 1:42 PM IST
पोल्ट्री फार्मिंग के लिए धोनी ने दिया 2000 कड़कनाथ चिकन ब्रीड का ऑर्डर, आप भी शुरू कर सकते हैं यह बिजनेस
बिजनेस डेस्क। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब ऑर्गेनिक पोल्ट्री फार्मिंग (Organic Poultry Farming) के बिजनेस में उतर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान के रूप में यूएई (UAE) के शारजाह (Sharjah) में हुए मैचों में खेलने के बाद अंतिम रूप से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद धोनी रांची में ऑर्गेनिक पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थंडला जिले के रहने वाले विनोद मेधा को 2 हजार से ज्यादा कड़कनाथ ब्रीड का ऑर्डर दिया है। यह बिजनेस कोई भी कर सकता है। इसे छोटे पैमाने पर भी शुरू किया जा सकता है। इसमें बहुत ज्यादा पूंजी लगाने की जरूरत नहीं होती।
(फाइल फोटो)
CricketNov 17, 2020, 9:52 AM IST
सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक और रेड सूट पहने नजर आई चहल की मंगेतर, अपनी मां के साथ इस तरह मनाया त्योहार
स्पोर्ट्स डेस्क : फेस्टिव सीजन में कई सारे सेलेब्रिटी अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्हीं में से एक है भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर, जो अपने फेस्टिव लुक के चलते इंस्टाग्राम पर कमाल कर रही हैं। कभी प्लाजो पेंट और क्रॉप टॉप पहने, तो कभी सलवार सूट पहने उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। हाल ही में धनाश्री (Dhanashree Verma) ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है। 27 नवंबर से शुरू होने वाले मैच के लिए इंडियन प्लेयर्स सिडनी (Sydney) में प्रैक्टिस में बिजी हैं, ऐसे में कई प्लेयर्स के घर वाले उनसे दूर यहां इंडिया में है। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर ने भी अपने होने वाले पति के बिना ही दिवाली मनाई।
WorldNov 15, 2020, 8:48 AM IST
UN समेत दुनियाभर के देशों ने दी दिवाली की बधाई, जानिए किसने क्या कहा?
हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दिवाली अब वैश्विक त्योहार के तौर पर जाना जाने लगा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के तमाम देशों के नेताओं ने दिवाली पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई जैसे बड़े देश भी शामिल हैं।
CricketNov 14, 2020, 8:04 AM IST
बीच समुंदर और रात के अंधेरे में दुबई में इस तरह बीते थे लव बर्ड्स के दिन, याद कर चहल-धनाश्री ने शेयर की फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद फैंस अब इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। 27 नवंबर से शुरू होने वाले मैच के लिए इंडियन प्लेयर्स सिडनी पहुंच चुके हैं। टीम इंडिया के यंग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी टीम के साथ सिडनी में ही हैं। उनके जाने के बाद उनकी होने वाली बीवी उनके साथ बिताए पलों को याद कर अपना समय काट रही हैं। दरअसल, धनाश्री बीते एक महीने से चहल के साथ दुबई में ही थी, ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि 'लगता है चहल के बिना आपका मन नहीं लग रहा'। वहीं, चहल ने भी ऐसी ही तस्वीर अपने पेज पर शेयर की है।
CricketNov 13, 2020, 8:16 AM IST
तो इस वजह से हिरासत में लिए गए हार्दिक के भाई, क्रुणाल पंड्या पर लगा ये गंभीर आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद कई क्रिकेटर्स सिडनी रवाना हो गए। वहीं, कुछ प्लेयर्स वापस इंडिया आ गए, उन्हीं में से एक है मुंबई इंडियंस के क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya), जो अपनी पत्नी के साथ वापस इंडिया लौट आए। लेकिन इंडिया आने के बाद उनके साथ वो हुआ, जो कोई भी विजेता टीम का प्लेयर नहीं सोच सकता। दरअसल, दुबई से अवैध सोना और बेशकीमती सामान लाने के जुर्म में उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने उन पर कथित तौर पर हिसाब से ज्यादा सोना और अन्य अवैध चीजें दुबई से लेकर आने के आरोप में फाइन लगाया है। सुत्रों के मुताबिक उनके पास लगभग 1 करोड़ का अवैध समान मिला है।
HatkeNov 9, 2020, 2:46 PM IST
अब इस मुस्लिम देश में शादी के बिना साथ रह सकता है प्रेमी जोड़ा, पहले मार-मारकर उधेड़ देते थे चमड़ी
हटके डेस्क: बदलाव और परिवर्तन समय की मांग होते हैं। एक वक्त के बाद चीजें बदलनी जरुरी हो जाती है। ऐसा ही एक बदलाव देखने को मिला कट्टरपंथी देश यूएई में। फिलहाल यहां आईपीएल चल रहे हैं। इसके खत्म होने के एक दिन पहले इस देश के नियमों में कुछ अहम बदलाव किये गए। इनमें एल्कोहल पीना और शादी से पहले लड़के-लड़की को एक साथ रहने की आजादी दी गई है। बता दें कि इससे पहले यूनिटेड अरब अमीरात में इन दोनों पर बैन लगा था। अगर कोई कपल शादी से पहले एक साथ कमरे में मिल जाता तो उसे कोड़ों से पीटा जाता था। साथ ही यहां पब्लिक में शराब का सेवन भी वर्जित था। लेकिन अब नियमों के बदलाव के बाद लोग शादी से पहले एक साथ रह भी सकते हैं और शराब भी पी सकते हैं। इस बीच यूएई में बैन कुछ और भी नियम हैं, जो वहां करने पर लोगों को सीधे जेल पहुंचा देता है...
WorldNov 7, 2020, 8:28 PM IST
यूएई ने निजी आजादी के लिए इस्लामी कानूनों में किए बड़े बदलाव, जानें अब का क्या है अपडेट
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को निजी इस्लामी कानूनों में बड़े बदलावों किए हैं। यूएई में अब अविवाहित जोड़ों को साथ रहने की इजाजत दे गई है। शराब के सेवन को लेकर सख्त पाबंदियों में छूट दी गई है और सम्मान के नाम पर महिलाओं की हत्या को जायज ठहराने वाले कानून को खत्म कर दिया गया है।