पति विवेक के जन्मदिन पर रोमांटिक हुई दिव्यांका त्रिपाठी, फोटोज शेयर कर लिखा प्यार भरा ये मैसेज

Nov 09 2020, 05:08 PM IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (divyanka tripathi) और विवेक दहिया (vivek dahiya) टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है। 8 नवंबर को विवेक का जन्मदिन था और उनके दोस्तों और फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उनके जन्मदिन के मौके पर पत्नी दिव्यांका ने स्पेशल सरप्राइज की भी प्लानिंग की थी। पति के बर्थडे पर रोमांटिक हुई दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर प्यारा सा मैसेज भी लिखा। दिव्यांका ने पति विवेक के साथ दो प्यारी फोटो भी शेयर की है। दिव्यांका काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं और वहीं, विवेक ऑफ-व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में हैंडसम दिख रहे हैं।