राजस्थान के अलवर जिले में एक शादी समारोह में अचानक दूल्हे की तबियत बिगड़ गई, जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, मामला यही नहीं खत्म हुआ, बल्कि दोनों पक्ष के लोग थाने तक पहुंच गए।
यूपी के फिरोजाबाद में दूल्हे ने जयमाला के बाद दुल्हन को झटका देकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद दुल्हन सभी रिश्तेदारों के सामने जमीन पर गिर पड़ी। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
दूल्हे राजा ने जयमाला के बाद एक 'गंदी हरकत' कर दी। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब वो नहीं मानी तो बिना दुल्हन के बैरंग बारात लौट गई। घटना यूपी के उन्नाव से कनेक्टेड है।
यूपी के महराजगंज में दुल्हन ने दूल्हे के काले रंग और बड़ी उम्र को देख शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। वहीं पुलिस की मौजूदगी में वर पक्ष ने शादी में हुए खर्च को चुकाने की बात पर सहमति दी।
आगरा में शादी के दौरान मांग भरी जाने से ठीक पहले एक दुल्हन ने इंकार कर दिया। इसके बाद यह पूरा प्रकरण पंचायत और थाने तक पहुंच गया। लेकिन बात बनती हुई दिखाई नहीं पड़ी। दूल्हे की कटी हुई अंगुली की वजह से दुल्हन ने उससे शादी से इंकार किया था।
शादी के वक्त यह अजीबोगरीब घटना रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी इलाके से सामने आई है। जहां दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। लेकिन बाराती और दूल्हा भी जिद पर अड़ गए और घर के बाहर धरना देने लगे।
दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा, उसकी बहन, भाई, पिता और बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घंटों चली पंचायत के बाद लड़की पक्ष ने कहा कि जब तक शादी में खर्च हुए पांच लाख रुपए नहीं मिलेंगे तब तक दूल्हा बंधक में ही रहेगा।
मामला बिहार के मोतिहारी का है। जहां एक दुल्हन ने शादी से ठीक पहले दूल्हे को नशे की हालत में झूमता देखकर शादी से इंकार कर दिया। लड़की की इस साहसिक फैसले की लोग तारीफ करते दिख रहे हैं।