मृतक लड़का और उसकी दादी ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट के वर्सिटी लेक में घर पर थे। उस वक्त वे कुत्ते के साथ खेल रहे थे। तभी अचानक उसपर हमला कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया. दुनिया में लगभग हर जगह से क्रिसमस की खबर आई, लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली घटना घटी। क्रिसमस से कुछ ही घंटों पहले एक कुत्ते ने 5 साल के लड़के को मार डाला। घटना ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट की है। यहां पालतू कुत्ते ने लड़के की गर्दन पर बुरी तरह से काट लिया। इतना ज्यादा खून निकला कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुत्ते के साथ खेल रहा था बच्चा
मृतक लड़का और उसकी दादी ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट के वर्सिटी लेक में घर पर थे। उस वक्त वे कुत्ते के साथ खेल रहे थे। तभी अचानक उसपर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्ता कथित तौर पर अमेरिकी बुलडॉग क्रॉस है। उसने सीधे लड़के की गर्दन पर हमला किया। दादी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन इस प्रक्रिया में उन्हें भी चोट लग गई।

पड़ोसी ने भी मदद की कोशिश की
जब कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया तो पड़ोसी ने भी मदद की कोशिश की। लेकिन तब तक कुत्ते ने हमला कर दिया था। उसे इतनी बुरी तरह से काटा था कि बहुत ज्यादा खून निकला। उसे तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बची। अधिकारियों ने मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। क्वींसलैंड एम्बुलेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट से पहले लड़के की गर्दन पर कुत्ते ने हमला किया था।

उन्होंने डेली मेल ऑस्ट्रेलिया को बताया कि क्वींसलैंड की टीम ने लड़के का इलाज किया गया। लेकिन बचा नहीं सके। जांच टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को अपने साथ ले गई। बता दें कि यूके में कुछ तरह के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उनसे नस्ल पैदा करना और बेचने पर भी रोक है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक