कर्नाटक: हाथों में मंगलसूत्र पकड़े रह गया दूल्हा, दुल्हन की जिद के आगे किसी की एक न चली, देखें Video

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में दुल्हन के द्वारा शादी से इंकार किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दुल्हन ने मंगलसूत्र बंधवाने की रस्म के दौरान शादी से इंकार किया। काफी लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह राजी नहीं हुई।

Share this Video

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के चिक्कबयालाकेरे गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां शादी के दौरान दुल्हन ने मंगलसूत्र बंधवाते समय विवाह से इंकार कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद बारात को बैरंग वापस जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

Related Video