एक दुल्हन अपनी शादी में जबरदस्त तमाशा करती है। जयमाल स्टेज पर उसे कोई शख्स राइफल पकड़ा देता है, जिसके बाद वह धांय-धांय करने लगती है। हालांकि, यूजर्स उसकी इस हरकत की खूब आलोचना कर रहे हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। शादी समारोह के दौरान दूल्हा या दुल्हन की तरफ से अजीबो-गरीब तमाशे किए जाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अपनी शादी को यादगार बनाने के चक्कर में वे कुछ न कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जो उन्हें हंसी का पात्र बना देता है। वहीं, कई बार वे ऐसा कुछ भी कर जाते हैं, जो अवैध और गैरकानूनी तो होता ही है, जानलेवा भी साबित हो सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही कांड करने वाली एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जयमाल स्टेज पर धड़ल्ले से राइफल से फायरिंग करते हुए देखी जा सकती है। दुल्हन का यह स्वैग यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने स्टेज पर मेहमानों के सामने की गई इस हरकत को लेकर जमकर आलोचना की है। सोशल मीडिया पर दुल्हन की इस करतूत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

View post on Instagram

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी शादी के मौके पर जयमाल स्टेज पर राइफल से फायरिंग कर रही है। इसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन को जयमाल के बाद एक व्यक्ति राइफल देता है, जिससे वह पूरे स्वैग में फायरिंग करती है। दुल्हन का यह रूप देखकर वहां खड़े लोग भौचक्के रह जाते हैं। 

यूजर्स ने दुल्हन को सुनाई खरी-खोटी 
वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि जिस समय वह राइफल से धांय-धांय कर रही है, तब वहां बाराती भी मौजूद हैं। जैसे ही राइफल से गोली निकलती है, बाराती हैरान होते हैं कि यह दुल्हन कैसी है, जो खुद कानून तोड़ रही है। अभी से इसके ऐसे लक्ष्ण हैं, तो आने वाले दिनों में यह कौन-कौन से गुल खिलाएगी। बहरहाल, यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद गजब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, यह तो पुष्पाराज है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा, यह तो पहले से सेल्फ डिफेंस सीखकर आ रही है। ऐसे ही कई और कमेंट्स कर यूजर्स ने दुल्हन को खरी-खोटी सुनाई है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ