चीन की 82 साल का महिला का अनोखा और बेहद इमोशनल वीडियो वायरल हो गया है। इसमें महिला का अपने 23 साल पहले मरे हुए पति के प्रति अटूट प्रेम झलक रहा है। 

वायरल डेस्क। कहते हैं इंसान मरा करते हैं, एहसास नहीं मरते…ये लाइनें चीन की रहने वाली बुजुर्ग महिला के जीवन पर सटीक बैठती है। 82 साल की इस महिला का अपने पति के लिए अटूट प्रेम की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो आपको भी इमोशनल कर देगी। खास बात ये है कि महिला के पति की 23 साल पहले मौत हो चुकी है लेकिन वह आज भी अपने जीवन साथी को महसूस करती है और उसकी तस्वीर सामने रखकर उनसे बातें करते हुए खाना भी खाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोज मरे हुए हुए के लिए भी खाने की प्लेट लगाती है
चीन के चांगकिंग में मोबब्बत की एक ऐसी कहानी सामने आई है जो शायद फिल्मों में ही देखने को मिलती है। जी हां, चीन में 82 सालक की एक महिला अपने 23 साल पहले पति से इतनी मोहब्बत करती हैं कि आज भी उसके बिना खाना नहीं खाती। महिला मेज पर मरे हुए पति की फोटो रखने के साथ अपने प्लेट के बगल में पति की थाली भी लगाती है। फिर उसके साथ खाना खाती है। 

पढ़ें Shocking News: युवक के टिंडर ऐप पर आया मरी हुई पत्नी का मैसेज, जानें फिर क्या हुआ

वायरल हुआ महिला के ये वीडियो
चीन की इस महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें महिला ने खाने की टेबल पर अपने साथ पति के लिए भी डिनर लगाया हुआ है। महिला ने पति की तस्वीर के सामने भोजन की थाली रखी है। यूं तो ये बस एक तस्वीर है लेकिन इसके पीछे के एहसास को जिसने भी समझा उसकी आंखें भर आईं। इस फोटो को देखकर ऐसा लगता है कि महिला खाने के दौरान पति से बातें भी करती होगी। इस इमोशनल वीडियो को लोग 20 लाख से अधिक बार देख चुके हैं। इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी लोगों ने किए हैं।