Dharmendra का लास्ट वीडियो? वायरल हो रही लंबी उम्र के लिए कही ये बात
Dharmendra Last Video: सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 की उम्र में परलोकगमन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली,उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ फैंस में शोक की लहर है। यहां हम उनका फैंस के साथ बात करते हुए संभावित लास्ट वीडियो शेयर कर रहे हैं।

सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में परलोकमगमन हो गया है। वेटरन एक्टर के निधन से बॉलीवुड समेत सभी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हाल ही में उन्हें गंभीर रूप से बीमार होने के बाद मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
हालांकि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे गई थी। सनी देओल और हेमा मालिनी ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए किसी भी तरह के अफवाह से बचने के लिए सलाह दी थी। हेमा मालिनी तो कुछ वेब पोर्टल के खिलाफ गलत खबरे देने के लिए नसीहत भी दी थी। वहीं सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कैमरामैन को उनकी प्रायवेसी का सम्मान करने की सीख दे रहे थे।
धर्मेंद्र ने पूरी जिंदगी जिंदादिली से व्यतीत की, वे अभी भी एक्टिव थे। अक्सर अपने 100 एकड़ के फॉर्महाउस से खेती- किसानी करते हुए वीडियो शेयर करते थे।
इस बीच अब वीरू का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वे अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।
धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से बॉलीवु़व में डेब्यू किया था। उन्होंने 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर' और 'आए दिन बहार के' जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टारडम दिलाया।
धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल, बॉबी और दो बेटियां विजेयता, अजीता है। वहीं उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ दो बेटियां ऐशा और अहाना देओल हैं।

