यूट्यूबर एल्विश यादव ने जयपुर में एक शख्स को थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी कोई एल्विश यादव के सफाई का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। 

वायरल डेस्क. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूब एल्विश यादव ने जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में इस मामले पर एल्विश यादव में सफाई देने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें पूरा मामला

रविवार (11 जनवरी) की रात एल्विश यादव जयपुर के एक रेस्टोरेंट में थे। वे आगे बढ़ रहे थे। अचानक पीछे मुड़े और शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां पर भीड़ जूट गई। आपको पता दे कि पुलिस अधिकारी पहले से वहां मौजूद थे। हालांकि एल्विश यादव की पीआर टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन एल्विश यादव का एक ऑडियो बयान के तौर पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…

एल्विश ने दिया बयान

वीडियो के वायरल होने के बाद अब एल्विश यादव का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं- देखो भाई, मामला ये है कि ना मुझे लड़ाई करने का शौक है और ना ही हाथ उठाने का।

जैसा कि तुम लोग देख रहे हो कि साथ में पुलिस भी चल रही है, तो ऐसा सीन नहीं है कि मैंने भी जाकर उसे थप्पड़ मार दिया। मुझे ऐसा करने का कोई पछतावा भी नहीं है। मैं ऐसा ही हूं। उसने मुझे मां-बहन की गाली दी, तो मैंने उसे अपने स्टाइल में एक कसकर लगा दिया।

Scroll to load tweet…

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- कारण जो भी हो, उन्हें (एल्विश यादव) को ऐसा नहीं करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- लोगों को इस तरह की हरकतों को जस्टिफाई नहीं करना चाहिए बल्कि, ऐसे लोगों को आईना दिखाते हुए सबक सिखाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- एल्विश भाई से पंगा लोगे तो पीट ही जाओगे। चौथे यूजर ने लिखा- सक्सेस लोगों के दिमाग पर चढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें…

लंदन की सड़कों पर दुल्हन के लिबास में निकली लड़की देख लोग हैरान, Video Viral