सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। यहां एक पायलट ने ठंड के कारण जमी हुई नदी पर ही एयरोप्लेन लैंड करा दिया। यहां देखें.. 

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना अजीबोगरीब घटनाएं सुनने और देखने को मिलती रहती हैं। रोजाना कई सारे वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। ऐसे में हाल ही में एक और शॉकिंग वायरल वीडियो देखने को मिल रहा है। यहां एक पायलट ने फ्लाइट की लैंडिंग ठंड के बर्फ से जमी नदी के उपर करा दी। नदी ठंड के कारण पूरी तरह से जम गई थी। काफी देर तक यात्रियों से भरा प्लेन इस जमी हुई नदी पर ही था। बाद में पायलट प्लेन को लेकर आगे के लिए रवाना हो गया।

कोलिमा नदी पर लैंड करा दी फ्लाइट
सोशल मीडिया पर वायरल हुई शॉकिंग घटना में पोलर एयरलाइंस का एक विमान रूस के पूर्व में कोलिमा नदी से होकर जा रहा था। ठंड के कारण यहां कोलिमा नदीं भी पूरी तरह से जमी हुई थी। रूस का यह एरिया अपने ठंडे मौसम के लिए काफी फेमस है। इस दौरान एयरलाइंस के पायलट ने अचानक एयरोप्लेन को इस जमी हुई नदी पर ही लैंड करा दिया। प्लेन में 30 यात्री और क्रू मेंबर थे।

बड़ा हादसा हो सकता था
पायलट के जमी हुई नदी पर प्लेन लैंड कराने से बड़ा हादसा हो सकता था। यदी पर जमी बर्फ प्लेन का वजन न संभालपाती या प्लेन के इंजन की गर्मी से बर्फ पिघल जाती और प्लेन पानी में गिर जाता तो कई यात्रियों की जान भी जा सकती थी। हालांकि बताया जा रहा है कि घटना में कोई नुकसान की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पायलट की इस हरकत से यात्रियों में भी नाराजगी रही।

देखें वीडियो:

Scroll to load tweet…