सोशल मीडिया पर एक देसी बारात में विदेशी लड़कियों का डांस वायरल हो रहा है। वीडियो में विदेशी युवतियां भोजपुरी गीतों पर जमकर नृत्य कर रही  हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

वायरल डेस्क। शादी-ब्याह में डांस न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। कोई भी शादी-बारात हो या फिर पार्टी डांस के बिना मजा अधूरा रह जाता है। सोशल मीडिया पर फिलहाल एक ऐसी ही बारात का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। बारात में लोग जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि बारात में चार-पांच विदेशी लड़कियां शामिल हो गई हैं जो भोजपुरी गीतों पर पूरे उत्साह के साथ नृत्य कर रही हैं। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोजपुरी सॉन्ग पर विदेशी मेहमानों का डांस
सोशल मीडिया पर यूं तो कई सारे डांस वायरल होते रहते हैं लेकिन फिलहाल एक बारात का डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में किसी की बारात जाती नजर आ रही है। बारात में सामान्य तौर पर कई सारे बाराती भी शामिल है और डीजे पर भोजपुरी गाना भी तेज आवाज में बज रहा है। इसी बारात में कुछ विदेशी लड़कियां भी शामिल दिख रही हैं जो घूमते हुए बारात में शामिल हो गई हैं। इंडियन ट्रेडिशनल बारात का लुत्फ उठाने के लिए वे बारात में डांस भी कर रही है। विदेशी युवतियां भोजपुरी गीतों पर जमकर नाच रही हैं।

पढ़ें साड़ी में 'एथलीट'...महिला ने ऐसा करतब दिखाया कि सब हो गए फैन, video viral

सोशल मीडिया यूजर्स के आ रहे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को अब तक 39 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो भले 6 दिन पुराना है लेकिन अभी भी वायरल हो रहा है। अब तक वीडियो को 2 लाख 18 हजार लोगों ने शेयर भी किया है।यूजर इस वीडियो पर कमेंट्स कर विदेशी युवतियों के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं।

देखें वीडियो

View post on Instagram