बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कुल 176 मामले दर्ज किए गए थे।

ट्रेंडिंग डेस्क. गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)ने 2022 में राज्य व केंद्र सरकार के 252 कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए। बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कुल 176 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 158 मामले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भ्रष्टाचारियों के बीच में थे दलाल

गुजरात पुलिस की इस एजेंसी ने आगे कहा कि 2022 में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज हुए जो 2021 के मुकाबले तीन ज्यादा थे। 2022 में दर्ज कुल मामलों में से 94 मिडिल मैन या दलाल की तरह कार्य कर रहे थे जबकि 158 सरकारी कर्मचारी थे। इसमें केंद्र सरकार के 13 कर्मचारी शामिल थे।

फर्स्ट और सेकंड क्लास के इतने अधिकारी

इतना ही नहीं भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े गए आरोपियों में सरकार के फर्स्ट क्लास व सेकंड क्लास श्रेणी के 30 अफसर शामिल हैं। वहीं गुजरात सरका के पांच कर्मचारियों पर आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया, इनके पास से 4.52 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का पता लगाया गया।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…