सोशल मीडिया पर जगुआर (jaguar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं, दरअसल, इस वीडियो में वह पानी में तैरता हुआ अपने शिकार को बेहद सहजता के साथ करता है।  

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन जानवरों से जुड़ा वीडियो वायरल होता है। आज भी जैगुआर (jaguar) का एक वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगुआर पानी के अंदर तैरते हुए अपना शिकार को कर रहा है। जिसको देखकर कोई भी व्यक्ति हैरान हो सकता है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स की झड़ी लगा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

पानी के अंदर घुसकर किया शिकार
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगुआर पानी में तैरते हुए बेहद की सहजता के साथ अपना शिकार कर रहा है। जैसे वह पानी के अंदर नहीं जमीन पर है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पानी के भीतर तैरते हुए शिकार की तरफ बढ़ता है, और शिकार के पास पहुंचने पर उसे अपने पंजो से दबोचकर खाने लगता है. 

1.7 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो देखकर कोई भी व्यक्ति के अचंभित हो सकता है। यह वीडियो तकरीबन 15 सेकेंड का है। लेकिन जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। तब से यह छा गया है। खबर लिखे जााने तक इस वीडियो को 1.7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इसके अलावा नौ हजार से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं और 15 सौ से अधिक लोग इस वीडियो को रीट्वीट कर चुके हैं। 

लोगों ने जमकर किए कमेंट्स
इस वीडियो को सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट @AmazingNature00 से शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अद्भुत जगुआर। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह एक शानदार शो है। इसके अतिरिक्त एक और ट्विटर यूजर ने लिखा कि यह एक एकदम बिल्ली की तरह दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- जहरीले सांप के साथ खिलौने की तरह खेल रहा बच्चा, देखिए हैरान करने वाला ये वीडियो