भारतीय घरों में 'मम्मा बॉय' समस्या आम है। पुरुष मां से इमोशनल लगाव रखते हैं, जो पत्नी को नेगलेक्टेड फील कराता है। अनुमान के मुताबिक  40 फीसदी विवाद इसी से शुरू होते। विशेषज्ञों की सलाह मानें तो प्राथमिकताएं स्पष्ट करें, संवाद बढ़ाने से बात बनती है। 

Birthday Controversy Wife Angry Mom Priority: पति- पत्नी का रिश्ता में प्यार के साथ लडाई - झगड़ा होना आम बात है। दोनों को चौबीस घंटे साथ रहना होता है। ऐसे में हर छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता है। वहां पति को हर समय अलर्ट रहना पड़ता है, उसे एनीवर्सरी डेट और मायके वालों के बर्थडे और तमाम तारीखें याद रखना पड़ती है। वहीं यदि पत्नी का जन्मदिन हो तो फिर बहुत एहतियात बरतना जरुरी हो जाता है। इसमें थोड़ी सी चूक से आपको भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। यहां हम ऐसा ही वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं। जिसमें वाइफ के बर्थडे इवेंट पर पति की एक मिस्टेक फिर उनका रिएक्शन और घरवालों का अंदाज- ए- बयां पूरे हालातों की कहानी बता रहा है। 

मां को पहले केक खिलाने पर बिगड़ा पत्नी का मूड 

रेडिट अकाउंट r/TwentiesIndia पर पोस्ट वीडियो पर यूजर ने कैप्शन दिया है, 'Girls, what’s your take on mama’s boys even after marriage?' ये टाइटल गलत भी नहीं हैं, वीडियो देखकर आपको इसका अनुमान हो जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जिसमें एक पति अपने जन्मदिन पर केक काटने के बाद सबसे पहले अपनी मां को बाइट खिलाने के लिए हाथ बढाता है। यह देखकर पत्नी शॉक्ड रह जाती है, वहीं घरवाले ये नजारा देखकर तत्काल युवक को भूल सुधारने के लिए कहते हैं। इसके बाद पति को अपनी गलती का अहसास होता है, वो तुरंत पलटकर बाइट पत्नी को खिलाना चाहता है, लेकिन तब तक तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। पति उससे आंखों ही आंखों में मनुहार करता है। वो आंखें तरेरने के बाद गुस्स में ही केक की बाइट खाती है। इसके बाद एक पति दूसरे लोगों को केक खिलाता है, लेकिन इस दौरान यहां बर्थडे विश करने की जगह सुई पटक सन्नाटा पसर जाता है। यह 30 सेकंड का क्लिप जमकर व्यूज बटोर रहा है।

क्या गलत है पत्नी के रहते मां को सम्मान देना

यह घटना भारतीय परिवारों में सास-बहू के रिलेशन और 'मम्मा बॉय' पर बहस को उजागर कर रही है। कई लड़कियों ने पति को मम्मा बॉय कहते हुए शादी के बाद पत्नी को प्राथमिकता देनी की वकालत की है। एक यूजर ने लिखा, "मां का रिस्पेक्ट ठीक, लेकिन जन्मदिन पर पत्नी को पहले केक खिलाना चाहिए!" वहीं मेल यूजर्स का मानना है कि मां को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रेडिट थ्रेड में सैकड़ों कमेंट्स हैं, जहां आधे से ज्यादा फीमेल यूजर्स इसे रेड फ्लैग मान रही हैं।

घर पर बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल-