कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां लोग चिंतामुक्त रहते हैं। अच्छी लाइफस्टाइल के साथ स्वस्थ्य जीवन जीते हैं, जिससे लंबी उम्र तक जिंदा रहते हैं। बुढ़ापा भी यहां के लोगों काे परेशान नहीं करता। 

नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि पहले हमारे बड़े बुजुर्ग काफी स्वस्थ्य, लंबे-चौड़े और हट्टे-कट्टे होते थे। उनकी उम्र भी काफी लंबी होती थी। इसकी कई वजहें थीं जैसे- उनकी बेहतर लाइफस्टाइल, मेहनत करना, अच्छा व शुद्ध खानपान, शुद्ध हवा में रहना। इन सबसे वे बीमारियों से दूर रहते थे और इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मगर आज ये सब कुछ हमारे पास नहीं है और शायद इसीलिए हमारी औसत आयु लगातार कम होती जा रही है। पहले जहां लोग सौ साल तक आराम से जीते थे, अब 60 तक पहुंचते-पहुंचते तमाम बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं और इन बीमारियों से लड़ते हुए हमारा शरीर कमजोर होता जाता है। इससे इन परिस्थितियों में कुछ लोग कम उम्र में ही मौत के शिकार हो जाते हैं। 

दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश, मगर लोग खुश रहते हैं और लंबा जीते हैं 
वहीं, आज भी कुछ देश ऐसे हैं, जहां लोगों की औसत आयु अच्छी है और लोग दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ्य रहते हैं। इनमें एक देश है मोनाको। यह घनी आबादी वाला देश है। वैसे तो यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है, मगर यहां के लोगों की उम्र दूसरे देशों की तुलना में अधिक है। यहां औसत आयु 90 से 100 वर्ष के बीच है। यहां लोगों का जीवन तनावों से कम भरा है और लोग खुश रहते हैं। 

जापान और हांगकांग के लोग भी ज्यादा स्वस्थ्य रहते हैं बुढ़ापे में 
इसके अलावा, जापान भी ऐसा देश है, जहां लोग ज्यादा उम्र तक जीते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो जापानी 75 से 80 वर्ष तक आराम से जीते हैं। उनमें किसी तरह की गंभीर बीमारियों के लक्षण नहीं होते। इसके अलावा वे दिव्यांग भी नहीं होते। इसके अलावा, हांगकांग भी ऐसी जगह है, जहां लोग लंबे समय तक आराम से जीते हैं। यही नहीं, यहां की महिलाएं तो दुनियाभर में अन्य देशों की तुलना में अधिक जीती हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि महिलाओं की लंबी उम्र का राज है उनका ज्यादा काम करना।

हटके में खबरें और भी हैं..

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?

कबाब ने ली मॉडल की जान, डॉक्टर बोले- सिर्फ 9 मिनट की देरी पड़ गई भारी