ओना (Ona Artist) ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि मैं एक ऐसे रिश्ते में थी जहां संबंध बनाने को प्राथमिकता नहीं दी गई और एक वक्त ऐसा आया जब सबकुछ बर्बाद हो गया।

न्यूयॉर्क. किसी जोड़े के बीच संबंध बनाना कितना महत्वपूर्ण है, इसे लेकर न्यूयॉर्क (New York) की सेक्स इन्फ्लुएंसर ओना आर्टिस्ट (Ona Artist) ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि जिन कपल के बीच हर रोज संबंध बनाने की प्रक्रिया नहीं होती है उनके रिश्ते खत्म हो जाया करते हैं। उन्होंने कहा कि बेडरूम की एक्टिविटी में कमी उनके रिश्तों को खराब कर देते हैं। दोनों के बीच कॉन्फिडेंस की कमी आ जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओना ने अपने खत्म हो चुके रिश्ते के अनुभव को शेयर किया
ओना ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि मैं एक ऐसे रिश्ते में थी जहां संबंध बनाने को प्राथमिकता नहीं दी गई और एक वक्त ऐसा आया जब सबकुछ बर्बाद हो गया। दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं होता था, जिससे कि रिश्तों में ऊर्जा बनी रहे। दोनों को महसूस हुआ कि हम बुजुर्ग हो गए हैं। हालांकि ये एक दिन में नहीं हुआ। ये धीरे-धीरे होता है और एक टाइम के बाद आप अपने रिश्ते में कुछ भी नहीं पाते हैं। लगता है जैसे कि सबकुछ खत्म हो गया हो। ओना ने बताया कि हमारे रिश्ते के बीच काम, चिंता, तनाव और लड़ाई जैसी चीजें हावी हो गईं। हमने संबंध बनाने को प्राथमिकता नहीं दी। 

ओना के इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ओना ने कहा कि उनका दावा सिर्फ सेक्स को लेकर नहीं है। इसके अलावा अपने पार्टनर को गले लगाना और किस करना भी शामिल है। सब मिलाकर इसे टचिंग टाइम का नाम दिया जा सकता है। ये ऐसी चीज है जिससे आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संबंध बनाना एक चुंबक का काम करता है, जो लंबे वक्त तक आपके संबंधों को बनाए रखता है। ओना ने अपने टूट चुके रिश्ते के बाद नए रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मैं अब एक नए रिश्ते में हूं। हम दोनों हर दिन संबंध बनाते हैं। उसी का नतीजा है कि दोनों के बीच संबंध बेहतर तरीके से चल रहा है।

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया