सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी दादी का कार चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। नागालैंड के मंत्री ने भी वीडियो शेयर  कर उनके जज्बे को सलाम किया है। 

ट्रेंडिंग न्यूज। सोशल मीडिया ट्रेंडिंग न्यूज और वीडियो की भरमार है। इन दिनों एक 95 साल की बूढ़ी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कार चलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में बूढ़ी महिला कई तरह के रिएक्शन भी दे रही हैं जिसे देखकर यूजर्स भी उनकी ताऱीफ कर रहे हैं। नागालैंड के मंत्री ने भी वीडियो शेयर कर बूढ़ी दादी की जिंदादिली की तारीफ की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नागालैंड के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में एक 95 साल की वृद्ध महिला को कार चलाते दिख रही है। महिला बडे़ आराम से कार चलाते हुए रिएक्शन भी दे रही है। उम्र का जरा भी असर उनके ऊपर नजर नहीं आ रहा है। 

पढ़ें शादी समारोह बना अखाड़ा, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चलीं कुर्सिया, video viral

वीडियो में मजेदार बातचीत करते हुए गाड़ी ड्राइव कर रही बूढ़ी दादी
वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठी है। वह अपने पोते से बातचीत कर रही है। पोता दादी से पूछता है कि पहले कभी आपने गाड़ी चलाई है तो दादी बड़े जॉली अंदाज में जवाब देती हैं। पोते ने पूछा और क्या चलाई हो तो हंसते हुए बोली बंदूक भी चलाई है। वीडियो में सड़क पर कार दौड़ाती दादी ने यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो को लोग लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…