इस तस्वीर को देखकर हर कोई धोखा खा जा रहा है। हर किसी को लग रहा है कि ये किसी असली कबूतर की तस्वीर है, लेकिन जब सच पता चला तो लोग दंग रह गए।

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक कबूतर (Pigeon) और उसके पीछे एक चाकू दिख रहा है। अगली ही तस्वीर में कबूतर को काटते हुए दिखाया गया है। देखने में ये एक कबूतर है, लेकिन वास्तव में एक केक है। बेन कलन नाम (Ben Cullen) के आर्टिस्ट ने ऑप्टिकल इल्यूजन केक (Baking Optical Illusion Cakes) बनाया है। फिर उसका वीडियो पोस्ट किया। जब लोगों ने कबूतर को कटते हुए देखा तो भड़क गए। कई लोगों ने आलोचना भी की। लेकिन जब बताया गया कि ये कबूतर नहीं बल्कि केक है तो वे हैरान रह गए। सच्चाई यह है कि यह एक वेनिला केक है जिसमें व्हाइट चॉकलेट गनाचे और शुगरपेस्ट डिटेलिंग है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है इस तस्वीर के पीछे की कहानी?
इंस्टाग्राम पर तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन लिखा गया है, इस कबूतर केक को बनाने में सिर्फ केक का नुकसान हुआ है। किसी भी कबूतर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। बेन कलन ने अपनी पोस्ट में कबूतर के आकार के केक की कई तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया। एक फोटो में बेन ने अपने फैन्स के लिए कबूतर के आकार के केक से एक टुकड़ा भी काटा।

यूजर्स ने जमकर की केक की तारीफ
इंटरनेट पर जिसने भी इस तस्वीर और वीडियो को देखा वह दंग रह गया। लोगों ने बेन कलन और उनके इस केक की तारीफ की। एक यूजर ने कहा, आप बहुत प्रतिभाशाली हैं। शानदार तस्वीर है। बेन कुलेन के इंस्टाग्राम पेज को द बेकिंग के नाम से जाना जाता है और उनके 303k फॉलोअर्स हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया