सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक तेंदुआ साही का शिकार करने की कोशिश कर रहा है लेकिन कंटीले साही का शिकार इतना आसान नहीं है। तेंदुआ भी परेशान हो जा रहा है।  

वायरल डेस्क। वाइल्ड लाइफ पर वायरल वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ ज्यादा ही पसंद आते हैं। वैसी भी एनिमल लाइफ पर बेस्ड वीडियो देखने में काफी रोचक लगते हैं। जंगल अजीबोगरीब जानवर भी देखने को मिलते हैं। साही ऐसा ही जानवर है जिसके शरीर पर कांटे रहते हैं जिसे वह अपने बचाव के लिए प्रयोग करता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें में तेंदुआ एक साही के बच्चे का शिकार करना चाह रहा है। वीडियो में साही अपने बच्चे को बचाने के लिए उसके शरीर पर मौजूद कांटों से तेंदुए को भगा रहा है। इस वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

वीडियो में साही और तेंदुए की तकरार
वीडियो में साही अपने बच्चे के साथ सड़क पार रहा है लेकिन तभी एक तेंदुआ आ जाता है और साही के बच्चे का शिकार करना चाहता है। तेंदुआ साही के बच्चे का शिकार करने की कोशिश करता है लेकिन अपने शरीर पर मौजूद कांटों के उसे बच्चे से दूर भगाता रहता है। तेंदुआ यूं तो बहुत फुर्तीला होता है लेकिन साही के कांटे चुभने से वह भी उससे बचते हुए शिकार करना चाह रहा है। हांलाकि इसमें तेंदुए के पसीने छूट जा रहे हैं।

पढ़ें ठंड से बचने के लिए मगरमच्छ की स्पेशल ट्रिक, देखकर लोग भी दंग, video viral

वीडियो को हजारों लोग लाइक कर रहे
तेंदुए और साही का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर भी इसे देख कर हैरान हैं कि खतरनाक तेंदुए एक छोटे से जानवर साही का शिकार नहीं कर पा रहा है। वीडियो साही उल्टा तेंदुए को ही दौड़ाकर भगाता दिख रहा है। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…