इस शख्स की कहानी सुनकर लोगों ने अजीबोगरीब रिएक्शन दिए वहीं जेन नाम की सलाहकार ने लिखा कि उसे बिना देर किए इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए।

ट्रेंडिंग डेस्क. ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की धोखेबाजी की ऐसी दास्तां सुनाई कि अब ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उसने गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी के बाद उसकी बेवफाई का ऐसा सबूत दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस शख्स की गर्लफ्रेंड ने सोचा नहीं था कि वो इस तरह पकड़ी जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी और धोखेबाजी

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने बताया कि लंबे समय से जिस गर्लफ्रेंड को वो अपना सबकुछ मानने लगा था, वो इतनी बड़ी धोखेबाज निकली। इस शख्स ने लिखा कि उसे गर्लफ्रेंड को लेकर पहले से तो शक था ही पर उसके पैरों तले तब जमीन खिसक गई जब गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह प्रेग्नेंट ही। इस शख्स ने अपने साथ घटी इस घटना पर लोगों से सुझाव भी मांगे।

ऐसा क्या धोखा दिया गर्लफ्रेंड ने?

पीड़ित शख्स ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि गर्लफ्रेंड का प्रेग्नेंट होना ही उसकी धोखेबाजी का सबूत है। दरअसल, इस शख्स ने दो साल पहले ही नसबंदी (vasectomy) करा ली थी। ऐसे में उसकी गर्लफ्रेंड का प्रेग्नेंट होना असंभव था। हालांकि, उसकी गर्लफ्रेंड इस बात से अंजान थी कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने नसबंदी कराई थी।

पहले से हो रहा था शक

अपने साथ हुई इस बेवफाई पर इस शख्स ने आगे लिखा कि उसे पहले से ही अपनी गर्लफ्रेंड पर शक होने लगा था, वह पिछले कुछ दिनों से काफी सज-धज कर ऑफिस जाने लगी थी और अपने लुक्स को लेकर कुछ ज्यादा ही फिक्रमंद हो गई थी। कई बार तो उसे ऑफिस से लौटने में बहुत ज्यादा देर हो जाती थी। इस शख्स ने कहा कि इन सब बातों से उसे लगने लगा था कि वह छिपकर किसी और से मिल रही है पर अब उसकी प्रेग्नेंसी की खबर ने सबकुछ साफ कर दिया है। इस शख्स की कहानी सुनकर लोगों ने अजीबोगरीब रिएक्शन दिए वहीं जेन नाम की सलाहकार ने लिखा कि उसे बिना देर किए इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए और अपनी गर्लफ्रेंड को सबकुछ सच बता देना चाहिए, जिससे वह उस शख्स को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बता सके, जिससे वह मिल रही थी।

यह भी पढ़ें : भुतहा किले में आत्मा को तलाश रहे थे घोस्ट हंटर, तभी कैमरे में कैद हो गई ये खौफनाक तस्वीर

अन्य रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...