फंक्शन पार्टी में मस्ती के माहौल में हर कोई सुरूर में डूब ही जाता है। ऐसा ही हुआ एक कॉलेज के ऐनवल डे फंक्शन पर जब प्रिंसिपल मैडम भी गीत-संगीत में डूब गई और छात्राओं संग स्टेज पर ठुमके लगाने लगीं।

वायरल डेस्क। शादी-ब्याह या कोई भी फंक्शन पार्टी बिना गीत-संगीत के पूरा नहीं होता है। स्कूलों में ऐनवल फंक्शन हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक कॉलेज का ऐनवल फंक्शन वायरल हो गया है। खास बात ये है वीडियो में छात्राओं के साथ प्रिंसिपल मैडम भी फिल्मी गीतों पर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रिंसिपल तो प्रिंसिपल ही होते चाहे वह स्कूल के हों या बड़े कॉलेज के, सभी छात्र-छात्राएं उनका सामना करने से बचते रहते हैं। प्रिंसिपल की इमेज एक सख्त टीचर के रूप में होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी प्रिंसिपल वायरल हो रही हैं जो स्टूडेंट्स के साथ उनके ऐनवल डे फंक्शन पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

पढ़ें बायजू ने रिफंड नहीं किया तो नाराज अभिभावकों ने दफ्तर पहुंचकर किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रिंसिपल मैडम भी फिल्मी गाने पर थिरकीं
सोशल मीडिया वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो छात्राएं अपनी परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर बैर साइड में खड़े टीचर्स के बीच से प्रिंसिपल मैडम को भी फोर्स कर डांस करने के लिए ले आती हैं। इस दौरान प्रिंसिपल मैडम भी सिंगर हनी सिंह के गाने पर छात्राओं के साथ ठुमके लगाने लगती हैं। मैडम पार्टी के माहौल में भूल जाती हैं कि वह एक कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। कुछ देर डांस करने के बाद वह वापस चली जाती हैं। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध गार्गी कॉलेज का है जिसमें प्रिंसिपल मैडम का डांस वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को 45 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को लेकर कई सारे यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ मैडम की तारीफ कर रहे है तो कुछ उन्हें गरिमा में रहकर काम करने की सलाह दे रहे हैं। 

देखें वीडियो

View post on Instagram