सोशल मीडिया पर फुटबाल खेलते लड़कों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें छात्र एक छत से दूसरे छत पर फुटबॉल मारकर खेलते नजर आ रहे हैं जिसे देखकर आप भी दंग हो जाएंगे।  

वायरल डेस्क। क्या फुटबॉल खेलने या देखने के शौकीन हैं। यदि हां तो वाकई इस वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या कभी आपने ऐसे फुटबॉल खेला है। जी हैं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लड़के अलग-अलग दूर छतों पर हैं लेकिन एक साथ फुटबॉल खेल रहे हैं। सुनकर हैरान हो गए न लेकिन ये सच है। सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दिख रहा एक छत से दूसरे छत पर उड़ा रहे फुटबॉल
वायरल वीडियों में नजर आ रहा है कि एक कॉलोनी में तीन लड़के अपनी-अपनी छतों पर हैं। तीनों एक साथ एक छत से दूसरी छत और दूसरी छत से तीसरी छत पर फुटबॉल उड़ाकर पहुंचाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं वह फुटबॉल के साथ कलाबाजी भी कर रहे हैं। फुटबॉल को वह जमीन पर गिरने भी नहीं दे रहे हैं। देखने वाले भी वीडियो देख कर दंग रह जा रहे हैं और उनके टैलेंट की तारीफ भी कर रहे हैं।

पढ़ें गिल्ली-डंडे में फिसड्डी निकले सिंधिया, कहा- मुझसे तो नहीं हुआ, आप से गिल्ली उड़ी क्या...video viral

हर्ष गोयंका भी इन फुटबॉल प्लेयर्स के हुए फैन
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयंका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वीडियो और पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। छत से छत दूर होते हुए फुटबॉल खेलते इन युवा खिलाड़ियों का वीडियो देखकर उन्होंने काफी तारीफ की है। उन्होंने वीडिया लाइक और शेयर भी किया।

हजारों लोगों ने शेयर किया औऱ कमेंट भी किया
वायरल हुए फुटबॉल खेलते लड़कों के इस वीडियो को 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई सारे कमेंट्स भी वीडियो पर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अपने यहां तो रोनाल्डो और पेले के भी बाप हैं'। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…