इस वीडियो को @HumansNoContext नाम के पेज ने शेयर किया है, जिसे 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वायरल डेस्क. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी पुलिस तरबूज से भरा ट्रक रुकवाती है और शक के आधार पर एक तरबूज निकालकर काटने लगती है। तरबूज काटते ही जो चीजें सामने आती हैं, उससे पुलिस वालों के भी होश उड़ जाते हैं। इस वीडियो को 21 लाख बार देखा जा चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तरबूज के अंदर भरी थी ये चीज

इस वीडियो को @HumansNoContext नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो में नजर आता है कि जैसे ही एक पुलिसकर्मी तरबूज काटता है तो उसे समझ आ जाता है कि तरबूज के नाम पर केवल उसकी ऊपरी सतह ही असली है। इसके बाद उसके अंदर गुलाबी रंग का कपड़ा नजर आता है जिसके अंदर ठूंस-ठूंसकर भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ होता है। इसके बाद पुलिस एक के बाद एक तरबूज काटती है और सबमें गांजा निकलता है। ये देख वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी दंग रह जाते हैं।

पुलिस से बचना मुश्किल

पुलिस बिना देर किए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेती है। ये वीडियो कहां का है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांजा तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए कैसे-कैसे तरीके खोज निकालते हैं, बावजूद इसके पकड़े ही जाते है। देखें वीडियो…

Scroll to load tweet…

यह भी देखें : सांभर हिरण का दिख रहा था अजीब सा सिर, फिर वीडियो में नजर आई खौफनाक सच्चाई

अन्य रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…