इस वीडियो को @JustTerrifying नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 37 लाख बार देखा गया और 25 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया।

वायरल डेस्क. आज World Wild Life Day है, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वन्य प्राणियों से जुड़े कई वीडियोज भी पोस्ट किए जा रहे हैं। इसी बीच एक सांभर हिरण का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में सांभर हिरण का अजीब सा सिर नजर आता है लेकिन जब सांभर को करीब से देखा जाता है तो एक खौफनाक सच्चाई सामने आती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

37 लाख बार देखा गया ये वीडियो

इस वीडियो को @JustTerrifying नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 37 लाख बार देखा गया और 25 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। वायरल वीडियो का कैप्शन है, ‘इस सांभर हिरण की लड़ाई हुई और कौन जीता यह बिलकुल साफ नजर आ रहा है।’ दरअसल, सांभर हिरण के सिर पर दूसरे हिरण का सिर फंसा हुआ नजर आता है। इससे साफ हो जाता है कि ये हिरण जंग जीत गया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ये देखकर हैरान हैं कि आखिर दूसरे हिरन की गर्दन कैस उखड़ गई? देखें वीडियो…

Scroll to load tweet…

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…