सोशल मीडिया पर बर्फीले पहाड़ों के बीच तांगा राइड का एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

वायरल डेस्क। कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां की हसीन वादियों और बर्फीले पहाड़ों के बीच से निकले रास्तों का सफर किसी जन्नत से कम नहीं होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कश्मीर के गांव के रास्तों के बीच से बर्फीले रास्तों में तांगे की सवारी का नजारा दिखाया गया है। इस मनोरम दृश्य को देखकर हर किसी का धरती के स्वर्ग यानी कश्मीर की सैर करने का मन करने लगा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बर्फीले रास्तों के बीच तांगे की सवारी
कश्मीर की बर्फीली पहाड़ियों के बीच से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बर्फ के रास्तों के बीच तांगे का सफर दिखाया गया है। तांगे का ये सफार काफी सुखद और दिल को सुकून देने वाला है। वीडियो में घोड़ा अपनी मस्त चाल से चला जा रहा है और सड़क के तरफ मैदान तो दूसरी तरफ बर्फ के ऊंचे पहाड़ नजर आ रहे हैं। यह नजारा आंखों को सुकून देने वाला है। 48 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है।

पढ़ें नदी की सफाई करने वाली रोबोट गाड़ी का वीडियो वायरल, आनंद महिंद्रा ने कही ये बड़ी बात

सोशल मीडिया पर लोग पसंद कर रहे वीडियो
कश्मीर से वायरल हुए इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो को मोहसिन नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर डाला था जिसके बाद यह काफी तेजी से वायरल हुआ है। लोगों ने तांगा गाड़ी से कश्मीर के खूबसूरत नजारे की काफी तारीफ की है। लोग इसे लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…