सोशल मीडिया पर इन दिनों किंग कोबरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह खतरनाक सांप शीशे का ग्लास में रखा पानी पी रहा है। कोबरा सांप सबसे जहरीले सांप में से एक होता है। मगर गर्मी ने सभी की हालत खराब कर रखी है। 

नई दिल्ली। डर पैदा करने के लिए सांप का नाम ही काफी है। उस पर भी कोबरा हो तो फिर क्या कहने। यह सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। विशेष रूप से यह प्रजाति दक्षिण पूर्व एशिया में मिलती है। इसका जहर इतना तेज होता है कि काटने पर आदमी या पशु की पलक झपकते मौत हो जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सांप को दूध पीते तो आपने शायद कई बार देखा होगा, मगर कांच के ग्लास में पानी पीते शायद ही देखा होगा। कोई बात नहीं आज हम आपको इसका वीडियो दिखाते हैं। इस गर्मी में अच्छे-अच्छों की हालत खराब है। क्या इंसान और क्या पशु-पक्षी। ऐसे ही किंग कोबरा का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो प्यास से बेहाल है और एक शख्स उसे अपने हाथ में लिए कांच के बोतल से पानी पिला रहा है। वैसे सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पुराना है। 

Scroll to load tweet…

वीडियो में देखा जा सकता है एक किंग कोबरा शीशे के ग्लास में पानी पी रहा है। एक शख्स ने शीशे का ग्लास पकड़ा हुआ है और कोबरा उस ग्लास से पानी पी रहा है। यह वीडियो पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट हुआ था। दावा किया जा रहा है कि ऐसा वीडियो आज तक नहीं देखा गया होगा। बहरहाल, वीडियो पुराना जरूर है, मगर इसे देखने के बाद आपको मजा जरूर आ जाएगा। वीडियो हैरान करने वाला है। कई यूजर्स इस पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं और कुछ इसे शेयर भी कर रहे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

होने वाली दुल्हन के साथ लड़के ने की अजीब हरकत, पिता ने रसीद किया थप्पड़

ढाई फुट के अजीम पीएम मोदी से बोले- दिन को चैन नहीं, रात में नींद नहीं..मेरा ये काम करा दीजिए

तबाही के संकेत, धरती पर तीन दिन बाद आने वाली है बड़ी मुसीबत