वायरल वीडियो में एक लड़की ‘उफ क्या रात आई है’ पर इतना जबर्दस्त डांस करती नजर आती है कि आप भी देखते रह जाएंगे। इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

वायरल डेस्क. देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे डांस वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग बस देखते ही रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की ‘उफ क्या रात आई है’ पर इतना जबर्दस्त डांस करती नजर आती है कि आप भी देखते रह जाएंगे। इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंटेन्ट क्रिएटर है वीडियो में नजर आ रही युवती

इस वीडियो काे एक इंस्टाग्राम पेज ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘गर्लफ्रेंड हो तो ऐसा डांस करने वाली हो’। बता दें कि वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती कंटेन्ट क्रिएटर तारा शुक्ला है। तारा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो 7 जनवरी को पोस्ट किया था जो अब वायरल हो गया है। तारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक से एक डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। कंटेन्ट क्रिएटर तारा के अकेले इंस्टाग्राम पर ही 95 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

View post on Instagram

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…