अमेरिकी पुलिस द्वारा एक चाइल्ड रेपिस्ट को पकड़े जाने का वीडियो वायरल हुआ है। उसकी कार में छह बच्चे थे। आरोपी के शरीर से शराब की बदबू आ रही थी।

वायरल डेस्क। अमेरिकी पुलिस द्वारा एक चाइल्ड रेपिस्ट को गिरफ्तार किए जाने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ है। वह हाईवे पर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। इसके चलते पुलिस ने रोका। पूछताछ के दौरान शक होने पर उसके नशे में होने की जांच की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कार से छह नाबालिग लड़के-लड़कियां मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी का नाम जेरेमी गुथरी है। उसे न्यू मैक्सिको में 5 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। वीडियो पुलिस अधिकारी के बॉडी कैम से रिकॉर्ड हुआ है। इसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा उससे की जा रही पूछताछ दिखाया गया है। वह नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसकी कार से टकीला और व्हिस्की की खाली बोतलें बरामद कीं।

Scroll to load tweet…

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने जिन छह नाबालिगों को जेरेमी की कार से बरामद किया उसमें से एक लड़की को उसने रेप कर गर्भवती बना दिया था। 

पुलिस को देखकर उड़ गए थे जेरेमी के होश

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस को देखकर 41 साल के जेरेमी के होश उड़ गए थे। वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। पुलिस अधिकारी ने जब पूछा कि कार में मौजूद छह बच्चे उसके हैं तो उसने कहा कि ये सब मेरे दोस्त हैं। जेरेमी के बगल वाली सीट पर एक लड़की बैठी थी। पुलिस ने पूछा कि इसकी उम्र क्या है तो उसने 18 साल बताया। उसने कहा कि गाड़ी में मौजूद सभी बच्चे 18 साल के हैं।

12 साल की लड़की और उसकी जुड़वा बहनों के साथ किया रेप

जांच में नशे की हालत में पाए जाने के बाद जेरेमी को गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि वह बच्चों का यौन शोषण करता है। उसके खिलाफ छह बच्चों का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज हुआ। बाद में 12 साल की लड़की और उसकी जुड़वा बहनों के साथ रेप का आरोप लगा।

यह भी पढ़ें- 70+ के 3 डकैतों ने उड़ाई पुलिस की नींद, "G3S" के कारनामों ने हिलाया इंटरनेट

 पुलिस ने रिकॉर्ड में यह भी लिखा कि रोके जाने के समय आरोपी के पैंट की चेन खुली थी। उसके शरीर से शराब की बदबू आ रही थी। जुड़वां बहनों की दादी ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से भी ज्यादा समय से लड़कियों के साथ बलात्कार और यौन शोषण कर रहा था।

यह भी पढ़ें- पानी से भरे खेत में झूमकर नाचे किसान पिता-पुत्र, वीडियो देख खिल जाएगा मन