ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला गाना गा रही है तभी उसे रोक दिया जाता है।

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर ईरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला रोड के किनारे बैठकर गाना गा रही है। इस दौरान वह गिटार भी बजाती है। तभी वहां पर एक आदमी आता है और उसे गाना गाने से मना कर देता है। वह कहता है कि एक महिला का सार्वजनिक रूप से गाना 'हराम' (पाप) है। आपको गाना है तो गाइए, लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईरानी पत्रकार ने शेयर किया वीडियो
ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला गाना गा रही है तभी उसे रोक दिया जाता है। वहां मौजूद व्यक्ति उससे कहता है कि ये पाप है। घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य महिला उस आदमी को रोकती है और पूछती है कि महिलाओं को सार्वजनिक रूप से गाने की अनुमति क्यों नहीं है?

Scroll to load tweet…

इस पर उस आदमी ने जवाब दिया, एक महिला के लिए सार्वजनिक रूप से गाना 'हराम' (पाप) है। आपको गाना है तो गाइए, लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने महिला से कहा, आप अपना गाना जारी रखे। लोग उसके सपोर्ट में बोलने लगे।

अफगानिस्तान में रोक
इससे पहले तालिबान ने अफगानिस्तान के कंधार में टेलीविजन और रेडियो चैनलों पर म्यूजिक और महिला आवाजों पर प्रतिबंध लगा दिया था। तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद कुछ मीडिया संस्थाओं से महिलाओं को काम से हटा दिया गया था। काबुल में स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि कई महिला स्टाफ को कब्जे के बाद
नौकरी पर भी जाने से रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें

लड़की ने सोचा कि वह नौकरी कर रही है, लेकिन एक दिन पता चला, CCTV कैमरे से उसकी एडल्ट फिल्म बन रही थी

घर के अंदर रहस्यमयी दरवाजा देख खुश हुआ कपल, लेकिन खुलते ही निकल पड़ी महिला की चीख

पेट सही करने का वैज्ञानिक तरीका: लाइफ स्टाइल में करें ये 3 बदलाव, दूर हो जाएगी टॉयलेट से जुड़ी दिक्कत

एक दिन में 300 आदमियों से संबंध बनाने वाली पॉर्न स्टार, इंडस्ट्री छोड़ क्यों बन गई प्रोफेशनल रेसलर