संघ प्रशिक्षण वर्ग में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसमें हिस्सा लेना ही अपने आप में गर्व की बात होती है। ऐसा ही गर्व एक मां को अपने बेटे पर तब हुआ, जब वह संघ के प्रशिक्षण से घर लौटा। बेटे को देख मां खुशी से झूम उठती हैं और स्वागत करती हैं।

वायरल डेस्क : RSS प्रशिक्षण वर्ग संस्कारों की पाठशाला माना जाता है। जहां एक स्वयं सेवक अनुशासित बनता है। वह खुद से ज्यादा राष्ट्र को महत्व देने लगता है। संघ के प्रशिक्षण वर्ग में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसमें हिस्सा लेना ही अपने आप में गर्व की बात होती है। ऐसा ही गर्व एक मां को अपने बेटे पर तब हुआ, जब वह संघ के प्रशिक्षण से घर लौटा। बेटे को देख मां खुशी से झूम उठती हैं और स्वयं सेवक बेटे का गजब का स्वागत करती हैं। सोशल मीडिया पर आदर्श हेगड़े नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर दिया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Video में क्या है

यह वीडियो सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसमें एक बच्चा जिसकी उम्र 12 से 15 साल लग रही है। संघ की प्रथम शिक्षण कार्यक्रम से घर लौटता है। बेटे को देख मां गर्व से भर जाती हैं। दरवाजे पर ही बेटे का स्वागत करती हैं। स्वयं सेवक बेटे को तिलक लगाकर उसकी आरती भी करती हैं। संघ प्रशिक्षण से लौटे छोटे स्वयं सेवक भी मां की चरणवंदना करता नजर आता है।

स्वयं सेवक के स्वागत का वीडियो देखिए

Scroll to load tweet…

स्वयं सेवक के स्वागत पर यूजर्स का रिएक्शन

स्वयं सेवक के इस तरह के स्वागत पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'इस तरह के संस्कार और अनुशासन संघ के प्रशिक्षण वर्ग में ही मिल सकता है।' कई यूजर ने हर बच्चे को संघ के प्रशिक्षण और पाठशाला में जाने की बात भी कही है। मां के प्यार और बच्चे के अनुशासन की खूब तारीफ हो रही है।

इसे भी पढ़ें

क्यों 24 साल की 'जीनियस गर्ल' के आगे पानी मांगते हैं साइबर क्रिमिनल्स