सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की भरमार है लेकिन फिलहाल एक आलमारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोहे की आलमारी दिखाई जा रही है जिसे खोलते ही हर कोई हैरान हो जा रहा है और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। 

वायरल डेस्क। दोस्तों ज्यादातर लोहे के कबर्ड या आलमारी में क्या रखते हैं। जाहिर सी बात है कपड़े या बहुत ज्यादा हुआ तो कुछ किताबें या अन्य जरूरी चीजें हो सकती हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं ऐसे वायरल वीडियो की जिसे खोलने पर कुछ ऐसा निकला कि देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। लोहे की आलमारी के अंदर ऐसी कुछ होना लोगों ने कभी सपने में भी सोचा नहीं होगा। सोशल मीडिया पर इस अद्भुत आलमारी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में रखी मिली ये खुफिया आलमारी 
सोशल मीडिया पर यूं तो रोजाना कई सारे मजेदार या फिर हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान तो हो ही जाएंगे। हंसते-हंसते लोटपोट भी होने लगेंगे। वायरल वीडियो में आलमारी खोलने पर उसमें जो चीज नजर आती है उसे देखकर आप अपना सर पकड़ लेंगे। दरअसल वायरल में एक लोहे की कपड़े रखने वाली आलमारी नजर आ रही है। आलमारी सामान्य रूप से बंद है। खास बात ये है जब वीडियो में आलमारी का दरवाजा खोला जाता है अंदर टॉयलेट बना हुआ मिलता है। 

पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी फोटोग्राफर की बेजोड़ एडिटिंग, हंसते-हंसते लोटपोट हुए यूजर

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर ये खास आलमारी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'यदि चोर इस आलमारी को खोलेगा तो क्या ले जाएगा'। 

देखें वीडियो

View post on Instagram