सोशल मीडिया पर होने वाली दुल्हन का मेहंदी समारोह में घर वालों ने सरप्राइज वेलकम किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर हमें रोजाना ही हजारों वायरल वीडियो देखने के मिलते हैं। इनमें कई मजेदार वीडियो होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं। आज फिलहाल कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होने वाली दुल्हन का परिवार के लोग वॉर्म वेलकम कर रहे हैं। वीडियो में परिवार वालों का नई बहू को लेकर इतना प्यार ही इसकी खूबसूरती को बढ़ा काफी इमोशनल बना देता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी हर लड़की या लड़के के लिए बेहद खास पल होता है। लड़कियों के लिए ये और भी ज्यादा स्पेशल इसलिए होता है कि उसे एक नए घर में जाना होता है। वहां के माहौल को समझना होता है। ऐसे में ससुराल अच्छा मिल जाए तो लाइफ बहुत खुशहाल बीतती है। ऐसे में शादी के दिनों में छोटे-छोटे कार्यक्रम भी खास होते हैं। 

पढ़ें ठंडी हवा के लिए ऑटो ड्राइवर ने अपनाई ऐसी ट्रिक, देखकर हो जाएंगे हैरान, वायरल हुआ वीडियो

मेहंदी के दिन होने वाली दुल्हन का ऐसा स्वागत
वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि होने वाली दुल्हन को उसकी मेहंदी की रस्म के दिन घर वाले सरप्राइज देते हैं। वह मेहंदी के दिन जब अपने घर पहुंचती है तो सभी घर वाले एलईडी दीये लेकर उसका वेलकम करते हैं। होने वाली दुल्हन इंडो वेस्टर्न पोषाक पहने नजर आती है।

होने वाला दूल्हे समारोह में डांस भी 
खास बात ये है कि वीडियो के अंत में इस समारोह में दूल्हा भी शामिल हो जाता है जिसे देखकर दुल्हन और सरप्राइज हो जाती है। दूल्हा फिल्म 'कल हो न हो' के गाने ‘माही वे’ पर खूबसूरत डांस भी करता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं।

देखें वीडियो

View post on Instagram