कई बार कानून (Weird Law)  ऐसे होते हैं जिन्हें जानकार आप हैरान भी हो सकते हैं। जब आप वॉशरूम जाते हैं तो शायद ही आपको कोई नियम या कानून याद आता होगा। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां वॉशरूम के इस्तेमाल करने को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क. किसी भी देश को ठीक तरीके से चलाने के लिए एक कानून होता है। सभी को इन नियम औऱ कानूनों को पालन करना पड़ता है। लेकिन कई बार कानून (Weird Law) ऐसे होते हैं जिन्हें जानकार आप हैरान भी हो सकते हैं। जब आप वॉशरूम जाते हैं तो शायद ही आपको कोई नियम या कानून याद आता होगा। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां वॉशरूम के इस्तेमाल करने को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो देश और क्या है कानून। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो टॉयलेट करने के बाद फ्लश नहीं करते हैं। लेकिन सिंगापुर में गंदी आदतों को लेकर कड़ी सजा रखी गई है। सिंगापुर में टॉयलेट फ्लश नहीं करने पर सजा का प्रावधान है और आप यहां सॉरी कह कर नहीं बच सकते हैं। जो सजा तय की गई है उसे पूरा करना पड़ता है। यहां अगर किसी व्यक्ति ने टॉयलेट यूज करने के बाद फ्लश नहीं किया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सिंगापुर में टॉयलेट यूज करने के बाद फ्लश नहीं करने पर 150 डॉलर यानी 8 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ता है। अगर कोई शख्स जुर्माना नहीं भर पाता है तो उसे जेल की सजा दी जाती है. 

इसी तरह स्विट्जरलैंड (Switzerland ) में भी बेहद अजीबोगरीब कानून है। स्विट्जरलैंड में आप रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश ही नहीं कर सकते हैं। यहां ऐसा करना गैरकानूनी माना जाता है। स्विट्जरलैंड में इसे ध्वनि प्रदूषण के रूप में देखा जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करने से लोगों की नींद खराब होती है। यही कारण है कि अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े गए तो आपको इसके लिए जुर्माना देना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें-1 एकड़ में लगाए यह फसल, हर साल कर सकते हैं 10 लाख रुपए तक की कमाई, जानिए क्या है खेती का तरीका

इस कार्ड को बनवाने से कम ब्याज में मिलेगा 3 लाख तक का लोन, किसानों को ऐसे मिलेगा फायदा