एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला बीच सड़क में कैब का दरवाजा खोल देती है। इसके बाद वह पीछे से आ रहे ऑटो से टकरा जाती है। यह वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है। इस पर रोड सेफ्टी को लेकर यूजर्स महिला को ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल डेस्क. कर्नाटक से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला बीच सड़क पर कार से उतरती है। इसके कैब का दरवाजा ऑटो से टकरा जाता है। इसे दूसरी गाड़ी में लगे डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है। इसे थर्ड आई ड्यूड नाम के हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें वीडियो में क्या है

इस वीडियो को शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा कि कैब से महिला यात्री ने बीच सड़क पर ही दरवाजा खोला, जिससे ऑटो कैब से दरवाजे से टकरा गया। टक्कर के बावजूद, वह शांति से चली गई जैसे कुछ हुआ ही नहीं। यह घटना डैशकैम में कैद हो गई। दूसरी तरफ ऑटो ड्राइवर रुक कर नुकसान का जायजा लेने लगता है। इस वीडियो पर 90 हजार से ज्यादा व्यूज हैं।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने महिला को जमकर ट्रोल किया

वीडियो के वायरल होने के बाद महिला को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- एक दरवाजा को काफी मरम्मत की जरुरत है। मैं कहूंगा कि चालकों को कभी भी यात्रियों को दाहिनी ओर से उतरने नहीं देना चाहिए। गाड़ी को हमेशा बाई ओर पार्क करके उतरना चाहिए।

दूसरे यूजर ने लिखा- महिला को कैब ड्राइवर को चेतावनी देनी चाहिए थी। तीसरे यूजर ने लिखा- कैब ड्राइवर महिला के बराबर का दोषी है। चौथे यूजर ने लिखा- उस पर लापरवाही का मामला दर्ज होना चाहिए। बेचारे कैब ड्राइवर को परेशानी उठानी पड़ती है। एक अन्य यूजर ने मीम टेम्पलेट शेयर किया। इस पर लिखा था- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें…

ट्रेन के नीचे फंसे शख्स लोगों ने ऐसे बचाया, यूजर्स बोले- परफेक्ट टीमवर्क

डकेट का साक्षी पर किया 11 साल पुराना पोस्ट वायरल, लिखा- धोनी की पत्नी/गर्लफ्रेंड…